Author: Anil Dewangan

Avatar

"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

नासिर हुसैन की क्रिकेट में वापसी, दो साल के बैन के बाद फिर मैदान पर उतरे बांग्लादेश के ऑलराउंडर नासिर हुसैन ने दो साल के प्रतिबंध के बाद क्रिकेट के मैदान पर दमदार वापसी की है। उन्होंने ढाका प्रीमियर डिवीजन लीग में रूपगंज टाइगर्स क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए वापसी की। उनकी टीम का मुकाबला गाजी ग्रुप क्रिकेटर्स से था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 7 अप्रैल 2025 से नासिर अब आधिकारिक रूप से क्रिकेट खेलने के लिए पात्र हैं। iPhone 12 की वजह से लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप ESPN क्रिकइंफो…

Read More

मुंबई इंडियंस कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने छोड़ा पद, इंग्लैंड महिला टीम की कोचिंग संभालेंगी वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइज़ी की कोच रहीं चार्लोट एडवर्ड्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कोच बनने के बाद लिया। एडवर्ड्स की कोचिंग में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार WPL का खिताब जीता—2023 और 2025 में। टीम की सफलता में एडवर्ड्स की भूमिका बेहद अहम रही। मुंबई इंडियंस ने जताया आभार मुंबई इंडियंस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए चार्लोट एडवर्ड्स को एक प्रेरणादायक लीडर बताया…

Read More

PM मोदी ने किया नया पंबन ब्रिज का उद्घाटन, अब 230 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाले तूफानों को झेलने में सक्षम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 6 अप्रैल को तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए और अत्याधुनिक पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। यह ब्रिज तकनीक, मजबूती और खासतौर पर इसके लिफ्ट स्पैनर फीचर के कारण लंबे समय से चर्चा में रहा है। पंबन द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला पुराना ब्रिज 1964 के विनाशकारी चक्रवात में तबाह हो गया था। वर्ष 2019 में पीएम मोदी ने नए ब्रिज की नींव रखी थी, जिसे छह साल की मेहनत के बाद…

Read More

कोल्लम (केरल): कोल्लम जिले के कोट्टुक्कल स्थित एक मंदिर में आयोजित संगीत समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का ‘गण गीतम’ (प्रार्थना गीत) गाया जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह मंदिर त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) के अधीन है। रविवार सुबह हुए इस ‘गण मेला’ कार्यक्रम में एक पेशेवर संगीत मंडली ने यह गीत प्रस्तुत किया, जिससे राजनीतिक हलकों में नाराजगी फैल गई। मंदिर में आरएसएस झंडे लगाने के आरोप भी लगे पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में आरएसएस के झंडे भी लगाए गए थे, जिसे लेकर भी आपत्ति जताई जा रही है। इस…

Read More

मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में रविवार रात एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण विमान को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। 89 वर्षीय सुशीला देवी, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की निवासी थीं, फ्लाइट के उड़ान भरते ही अस्वस्थ हो गईं। रात लगभग 10 बजे फ्लाइट को चिकलथाना एयरपोर्ट पर उतारा गया। लैंडिंग के तुरंत बाद मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। फ्लाइट के दोबारा उड़ान भरने से पहले MIDC CIDCO पुलिस स्टेशन ने सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं।…

Read More

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर, वर्ल्ड हेल्थ डे पर भावुक पोस्ट में बयां किया दर्द एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी, लेखिका और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप अपनी बेबाकी और पॉजिटिव सोच के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हमेशा अपनी ज़िंदगी के संघर्षों को खुलकर दुनिया के सामने रखा है, खासकर कैंसर से जुड़ी अपनी जंग को। साल 2018 में ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई लड़ चुकीं ताहिरा अब एक बार फिर इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई हैं। सोमवार को वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर…

Read More

ऐश्वर्या राय के साथ काम कर चुका ये साउथ एक्टर बना टैक्सी ड्राइवर, कभी चमकते करियर के मालिक अब्बास ने आर्थिक तंगी में साफ किए बाथरूम ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। वे सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं, दमदार अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी शानदार काम किया। लेकिन जहां ऐश्वर्या का स्टारडम आज भी बरकरार है, वहीं उनके साथ स्क्रीन शेयर कर चुके एक एक्टर की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। हम बात कर रहे हैं साउथ फिल्मों के जाने-माने…

Read More

रायपुर। राज्य में नक्सलवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नक्सलियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के बयान ने सियासत को नया मोड़ दे दिया है। सिंहदेव ने साफ शब्दों में कहा कि जैसे प्रभु श्रीराम ने रावण को समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो अंततः युद्ध का मार्ग अपनाया। वैसे ही आज सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ने के कई अवसर दिए, शांति वार्ता का प्रयास किया। मगर, जब उन्होंने हथियार उठाए, तो सरकार…

Read More

दंतेवाड़ा। गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बस्तर में कहा कि मैं नक्सली भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हों। आप हमारे अपने हैं। जब कोई नक्सली मारा जाता है तो कोई भी खुश नहीं होता। आप हथियार उठाकर अपने आदिवासी भाइयों और बहनों के विकास को नहीं रोक सकते। बस्तर ने 50 साल में विकास नहीं देखा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच वर्ष में बस्तर को सब-कुछ देना चाहते हैं। दंतेवाड़ा में संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम (बस्तर मेला) के समापन समारोह में शाह ने कहा कि सरकार मार्च 2026 तक नक्सल समस्या…

Read More

रायपुर: पंडरी स्थित श्री शिवम शोरूम में लाखों की चोरी का पर्दाफाश, कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड — चार आरोपी गिरफ्तार रायपुर के पंडरी इलाके में स्थित श्री शिवम शोरूम से लाखों की नकदी चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में शोरूम के ही कर्मचारी राजेश टंडन मास्टरमाइंड निकला, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने राजेश सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से लगभग 16.89 लाख रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, दो कारें, एक एक्टिवा और एक पल्सर बाइक बरामद की गई है। कुल…

Read More