Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम उमरिया में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर के बरामदे में महिला की खून से सनी लाश पड़ी मिली, जबकि दूसरे कमरे में उसके पति का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस को संदेह है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुदकुशी कर ली। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…
साय कैबिनेट विस्तार अपडेट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को रायपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम साय ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गतिविधियों में और तेजी आ गई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि 10 अप्रैल तक मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भी चुटकी ली है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने इसे “बीरबल की खिचड़ी” बताया, जिस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि भगत की…
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने नया कीर्तिमान रच दिया है। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। भुवनेश्वर ने सोमवार, 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा का विकेट चटकाकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस विकेट के साथ ही उनके नाम 184 विकेट दर्ज हो गए, जिससे उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया। तेज गेंदबाजों में अब नंबर-1 भुवी ने अब तक IPL में 179 पारियों में 184 विकेट चटकाए हैं।…
भारतीय महिला चयन समिति ने 27 अप्रैल से शुरू होने वाली सीनियर महिला ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में भारत के साथ साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की महिला टीमें भाग लेंगी। पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां ट्राई सीरीज के सभी मैच आयोजित किए जाएंगे। भारतीय टीम की कप्तानी एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान की भूमिका स्मृति मंधाना निभाएंगी। रेणुका सिंह और शैफाली वर्मा टीम से बाहर इस बार टीम में अधिकांश अनुभवी खिलाड़ियों को…
अल्लू अर्जुन इन दिनों अपने करियर की ऊंचाइयों पर हैं, और उनकी लोकप्रियता देश ही नहीं, दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है। ‘पुष्पा 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद वो भारत के सबसे महंगे अभिनेताओं में शामिल हो गए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए 300 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस मिली है। एक के बाद एक हिट फिल्मों से अल्लू अर्जुन न सिर्फ साउथ सिनेमा के, बल्कि पूरे देश के सुपरस्टार बन चुके हैं। लेकिन उनकी रियल लाइफ ‘श्रीवल्ली’, यानी उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी भी किसी स्टार…
राहुल गांधी का तंज: ‘टैरिफ वॉर’ और शेयर बाजार में गिरावट पर पीएम मोदी पर साधा निशाना ट्रंप द्वारा घोषित टैरिफ नीति ने वैश्विक बाजारों के साथ भारत में भी हड़कंप मचा दिया है। 7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। प्री-ओपनिंग में ही बीएसई सेंसेक्स 4000 अंक तक गिर गया, जबकि एनएसई निफ्टी में भी 1100 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई। दिन के अंत में सेंसेक्स 2226 अंकों की गिरावट के साथ 73,137 पर बंद हुआ। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘टैरिफ वॉर’ को लेकर अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के…
गुजरात में कांग्रेस का अहम अधिवेशन, सीडब्ल्यूसी की बैठक में संगठनात्मक बदलाव और चुनावी रणनीति पर होगा मंथन अहमदाबाद में मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अधिवेशन से एक दिन पहले कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी और प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह बैठक सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक पर आयोजित होगी, जिसमें करीब 170 वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। जिला अध्यक्षों को मिल सकती नई जिम्मेदारी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में संगठन से जुड़े अहम प्रस्तावों…
TMC सांसदों में आपसी टकराव? व्हाट्सएप चैट और चुनाव आयोग में बहस पर BJP नेता का दावा भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक बार फिर टीएमसी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ व्हाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट साझा कर दावा किया कि दो टीएमसी सांसदों—कीर्ति आज़ाद और कल्याण बनर्जी—के बीच गंभीर विवाद हुआ है। मालवीय के अनुसार, यह विवाद 4 अप्रैल को उस वक्त शुरू हुआ, जब दोनों सांसद चुनाव आयोग के मुख्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पार्टी ने सभी सांसदों को पहले संसद कार्यालय में एकत्र होकर ज्ञापन…
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई स्थित अटल आवास में रविवार को आयोजित एक प्रार्थना सभा के दौरान कथित रूप से धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों द्वारा विरोध जताए जाने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अटल आवास की निवासी दीपा गोटेल हर रविवार अपने घर में प्रार्थना सभा का आयोजन कर रही थीं। 31 मार्च को आयोजित सभा में यदुनंदन नगर निवासी पास्टर दीपक सिंह सिदार और उनकी पत्नी पूजा सिदार ने धार्मिक उपदेश दिए। इस सभा में बड़ी संख्या में हिंदू…
रायपुर। राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और बाजार में आई गिरावट ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। महंगाई के इस दोहरे प्रहार ने खासकर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों के घरेलू बजट को प्रभावित किया है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि अब रोजमर्रा की चीजों पर खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर थीं, जिससे थोड़ी राहत महसूस हो रही थी। लेकिन अब कीमतों में इजाफा होते ही यह राहत चिंता में बदल गई है। गैस सिलेंडर महंगा होने से भोजन…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com