Author: Anil Dewangan

Avatar

"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार सुबह से भारत पर 26% टैरिफ पूरी तरह से लागू कर दिया है। यह निर्णय ट्रंप ने 3 अप्रैल को व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में दिए गए अपने ‘लिबरेशन डे’ भाषण के दौरान लिया था। यह अमेरिकी व्यापार नीति में एक अहम मोड़ है, जिसका प्रभाव भारत समेत कई देशों पर पड़ेगा। कई देशों पर बढ़ा टैरिफ ट्रंप ने ऐलान किया था कि अमेरिका अब अपने सभी व्यापारिक साझेदारों पर न्यूनतम 10% टैरिफ लगाएगा। जिन देशों के साथ अमेरिका को व्यापार घाटा हो रहा है, उन पर यह दर और अधिक होगी। भारत…

Read More

कर्नाटक: 12वीं के परिणाम से आहत पांच छात्राओं ने की आत्महत्या, शिक्षा मंत्री ने दी राहत की उम्मीद कर्नाटक में कक्षा 12वीं (2nd PUC) के परिणाम घोषित होने के बाद राज्यभर से दुखद घटनाएं सामने आई हैं। परीक्षा में असफल होने या कम अंक आने के कारण पांच छात्राओं ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया। इन सभी घटनाओं से प्रदेश में शोक का माहौल है, जबकि राज्य सरकार लगातार छात्रों से आत्मघाती कदम न उठाने की अपील कर रही थी। किन जिलों से सामने आई घटनाएं: मैसूरु के वोंटिकोप्पल की सरकारी पीयू कॉलेज की छात्रा ईश्वर्या बल्लारी जिले के…

Read More

भारत ने फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह 63,000 करोड़ रुपये से अधिक की एक बड़ी रक्षा डील है, जिस पर जल्द ही औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर राफेल-M विमान मिलेंगे। यह जानकारी सरकारी सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। सूत्रों के अनुसार, यह डील इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) से अंतिम मंजूरी प्राप्त कर सकती है, जिसके बाद इसे औपचारिक रूप से क्रियान्वित किया जाएगा।…

Read More

रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा विशेष निमंत्रण, विक्ट्री डे परेड में हो सकती है उनकी शिरकत रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 9 मई को आयोजित होने वाले जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह जानकारी रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रूडेंको ने दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को औपचारिक निमंत्रण भेजा जा चुका है और उनकी संभावित यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, रूडेंको ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है, और उनकी यात्रा को लेकर काम…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ नीति को लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ व्यापार सलाहकार पीटर नवारो को ‘वास्तव में मूर्ख’ करार देते हुए उनकी तुलना ‘ईंटों की बोरी’ से की। यह बयान उस वक्त आया जब टैरिफ नीति को लेकर विवाद चरम पर है और दुनिया भर के बाजारों में हलचल मची हुई है। मस्क, जो कभी ट्रंप के करीबी माने जाते थे, ने न केवल नीति का विरोध किया बल्कि पीटर नवारो पर भी सीधा निशाना साधा। नवारो ने हाल ही में टेस्ला पर कटाक्ष…

Read More

बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र स्थित शिवशंकर ज्वेलर्स में तीन महिलाएं पिछले तीन वर्षों से खरीदारी के बहाने लगातार सोने-चांदी के जेवर चोरी कर रही थीं। दुकान के संचालक मनोहर जायसवाल को लगातार हो रहे घाटे से संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 2 अप्रैल के फुटेज में महिलाएं चोरी करते हुए नजर आईं। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और दुकानदार ने मिलकर निगरानी शुरू की। रविवार को जब महिलाएं एक बार फिर दुकान में पहुंचीं, तो सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में महिलाओं…

Read More

भिलाई। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी पर कन्याभोज के लिए सुबह घर से निकली साढ़े छह वर्षीय बच्ची को उसके ही चाचा ने हवस का शिकार बनाया था। आरोपित ने बच्ची का मुंह दबाकर उससे दुष्कर्म किया और उसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसके गुप्तांग व शरीर पर एसिड डाला। इसके बाद उसे पड़ोस में खड़ी कार में जाकर डाल दिया। रात में कार से बच्ची की लाश बरामद होने के बाद से जांच में जुटी पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझाया और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 24…

Read More

बीजापुर। शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति और “नियत नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर कुल 22 कुख्यात नक्सलियों ने 8 अप्रैल को आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों ने डीआईजी सीआरपीएफ बीजापुर देवेंद्र सिंह नेगी और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन नंबर 1 के सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमेटी (TSC) अंतर्गत CRC कंपनी नंबर 2 के सदस्य, ACM, मिलिशिया डिप्टी कमांडर, मिलिशिया सदस्य, KAMS उपाध्यक्ष और अन्य सक्रिय नक्सली शामिल हैं। इन सभी पर कुल मिलाकर 26 लाख रुपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण का मुख्य कारण जिले में तेजी से हो…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) की सफलता की कहानियां देशभर में सामने आ रही हैं, और रायपुर की 23 वर्षीय ईशा पटेल इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण बनी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर के चुनिंदा सफल उद्यमियों से संवाद किया। इस मौके पर रायपुर की युवा उद्यमी ईशा पटेल ने भी हिस्सा लिया और अपनी उद्यमिता की यात्रा साझा की। ईशा ने बताया कि उन्हें बचपन से खाना बनाने का शौक था, और इसी शौक को उन्होंने व्यवसाय में बदलने का सपना…

Read More

भाटापारा। भाटापारा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन IPL सट्टा चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर गिरोह के 10 सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह गिरोह दो किराए के फ्लैटों में रहकर मोबाइल, लैपटॉप और टीवी के जरिए दो अलग-अलग सट्टा पैनल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। पुलिस ने मौके से 8 लैपटॉप, 52 मोबाइल फोन, 42 एटीएम कार्ड, 64 बैंक खातों से जुड़ी चेकबुक, 22 चेकबुक, ₹38,000 नकद, एक इंटरनेट राउटर, चार्जर, केबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़…

Read More