Author: Anil Dewangan

Avatar

"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

बिलासपुर। Train Cancellations April 2025: रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन के कोतरलिया रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और इस लाइन के विद्युतीकरण के कार्य को लेकर रेलवे ने 11 से 23 अप्रैल तक कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस दौरान बिलासपुर-रायगढ़ मेमू समेत कुल 36 ट्रेनें रद्द रहेंगी। हालांकि इस असुविधा से यात्रियों को परेशानी होगी, लेकिन रेलवे का मानना है कि काम पूरा होने के बाद इससे ट्रेनों के संचालन में सुधार और गति आएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन इस समय इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रहा है। बिलासपुर-झारसुगुड़ा मार्ग एक व्यस्त…

Read More

दुर्ग। प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित सुशासन तिहार के तहत कई रोचक मामले सामने आ रहे हैं। 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक गांव-गांव में चल रहे इस कार्यक्रम के दौरान दुर्ग में एक अनोखी मांग ने सबका ध्यान खींचा है। शत्रुहन सिन्हा नामक एक आवेदक ने प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को हटाने की मांग करते हुए आवेदन जमा किया है। श्री सिन्हा का आरोप है कि विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों की भर्ती को लेकर की गई घोषणा के बावजूद वित्त मंत्री की कथित हठधर्मिता के चलते भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो…

Read More

मुंबई आतंकी हमले की गूंज एक बार फिर देशभर में सुनाई दे रही है, वजह है 64 वर्षीय तहव्वुर राणा का भारत आगमन। करीब 17 साल पहले हुए इस खौफनाक हमले में 175 लोगों की जान गई थी। इस हमले के दो मास्टरमाइंड थे—तहव्वुर राणा और डेविड कोलमैन हेडली, जिनका असली नाम दाऊद सईद गिलानी है। दोनों बचपन के दोस्त हैं और पाकिस्तान के हसन अब्दाल कैडेट कॉलेज में एक साथ पढ़े थे। हेडली, जो अब अमेरिका की जेल में बंद है, पाकिस्तानी पिता और अमेरिकी मां का बेटा है। हेडली को साल 2009 में डेनमार्क के एक अखबार पर…

Read More

अब अमेरिका जाना पहले जितना आसान नहीं रहा। चाहे आपके पास वैध वीजा हो या ग्रीन कार्ड, फिर भी अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर आपको ट्रंप प्रशासन की नई आव्रजन नीतियों के तहत हिरासत, डिपोर्टेशन या आपके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ की तलाशी का सामना करना पड़ सकता है। यूएस होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की एजेंसी अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (USCIS) ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर इज़राइल, उसके नागरिकों या यहूदी समुदाय के खिलाफ की गई पोस्ट आपके वीजा या निवास परमिट की मंजूरी में बाधा बन सकती है। नई पॉलिसी के अनुसार सोशल मीडिया पर की गई गतिविधियों की बारीकी…

Read More

1 अप्रैल को अभिनेता धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी आंख की सर्जरी के बाद फैंस को यह कहते हुए नजर आए थे कि “अभी बहुत दम है, बहुत जान रखता हूं।” अब एक बार फिर धर्मेंद्र अपने जोश और जज्बे से फैंस का दिल जीत रहे हैं। वह अपने बेटे सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के प्रीमियर पर पहुंचे और 89 साल की उम्र में ढोल की थाप पर जबरदस्त डांस करते नजर आए। बेटे सनी देओल को दिया प्यार और समर्थन बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र अपने बेटे सनी देओल की नई…

Read More

पाकिस्तान में इस वक्त ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं, जहां से दो टीमें भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को 11 रन से हरा दिया। हालांकि, वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया और इतिहास रच दिया। हेले मैथ्यूज का ऑलराउंड प्रदर्शन मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए हेले मैथ्यूज ने 10 ओवर में 56 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके बाद उन्होंने ओपनिंग करते हुए शानदार बल्लेबाजी की और 113 गेंदों में…

Read More

क्रिकेट को अंग्रेजों द्वारा शुरू किया गया खेल माना जाता है। ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चलते यह खेल वेस्टइंडीज और भारतीय उपमहाद्वीप में भी लोकप्रिय हो गया। खासकर भारत में तो क्रिकेट एक धर्म की तरह पूजा जाता है, जहां लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। पहले ही यह घोषणा हो चुकी थी कि ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा, जिससे दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई थी। अब ताजा जानकारी के मुताबिक, पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 6-6 टीमें इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी, जो गोल्ड…

Read More

रायपुर (Raipur DGGI Action): जीएसटी विभाग की इंटेलिजेंस यूनिट, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) रायपुर जोनल यूनिट ने करोड़ों रुपये के जीएसटी घोटाले का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने अजय ट्रेडर्स और शुभम सेल्स नामक दो फर्मों के संचालकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि इन फर्मों ने दिल्ली की फर्जी कंपनियों के माध्यम से क्रमशः 94 करोड़ और 41 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद दर्शाई, और इसी के आधार पर लगभग 24 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम किया गया। विभाग द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों की जांच…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) के 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर डिग्रीधारी उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी और उन्हें 15 अंक का अतिरिक्त बोनस मिलेगा। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है, हालांकि राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम पांच साल की छूट दी जाएगी, जिससे 40 वर्ष तक के उम्मीदवार भी पात्र होंगे। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया विकास आयुक्त कार्यालय,…

Read More

रायपुर। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर यह बात एक बार फिर सामने आई है कि होम्योपैथी उपचार धीमा जरूर होता है, लेकिन बीमारियों की जड़ तक पहुंचकर उन्हें खत्म करता है। रायपुर स्थित नवोदय विद्यालय में हर साल बच्चों को चिकन पॉक्स (छोटी माता) की शिकायत होती थी, लेकिन पिछले पांच वर्षों से यह समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है। प्रदेश के एकमात्र होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. दिलीप मुकुंद पिंपले ने बताया कि छात्रावास में रहने के कारण संक्रमण तेजी से फैलता था। ऐसे में बच्चों का होम्योपैथी से उपचार किया गया, जिसके सकारात्मक…

Read More