

दुर्ग। प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित सुशासन तिहार के तहत कई रोचक मामले सामने आ रहे हैं। 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक गांव-गांव में चल रहे इस कार्यक्रम के दौरान दुर्ग में एक अनोखी मांग ने सबका ध्यान खींचा है। शत्रुहन सिन्हा नामक एक आवेदक ने प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को हटाने की मांग करते हुए आवेदन जमा किया है।
श्री सिन्हा का आरोप है कि विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों की भर्ती को लेकर की गई घोषणा के बावजूद वित्त मंत्री की कथित हठधर्मिता के चलते भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने इसे जनता के साथ विश्वासघात करार दिया। यह मामला अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बन गया और कार्यक्रम में मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

More Stories
अमलीडीह लिंक रोड को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की मांग: सर्व समाज मोहल्ला समिति के नेतृत्व में नागरिकों ने खोला मोर्चा, सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग
छत्तीसगढ़ में व्यापार लाइसेंस नीति में ऐतिहासिक बदलाव: छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी राहत, PSB से सरल होगी लोन की प्रक्रिया
जिला अधिवक्ता संघ रायपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न, विकास के लिए 60 लाख रुपये की सहायता की घोषणा