टोल के पास रहने वाले गांव वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, इसे ध्यान से पढ़िए —
टोल से 20 KM के दायरे में रहने वाले ग्रामीणों को मिलेगा सस्ता सालाना पास, अब हर महीने का झंझट खत्म
नई दिल्ली। नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले ग्रामीण और स्थानीय लोग 1 नवंबर से सालाना रियायती लोकल पास बनवा सकेंगे।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
ग्रामीणों को कितना फायदा होगा?
अभी पात्र लोगों को 360 रुपये का मासिक पास लेना पड़ता है, जिसका सालाना खर्च 4,320 रुपये हो जाता है। अब नया सालाना पास इससे काफी सस्ता होगा –
नगरपालिका या कस्बे की सीमा से बाहर स्थित टोल के लिए – सिर्फ 1,500 रुपये सालाना
सीमा के भीतर स्थित टोल के लिए – 3,000 रुपये सालाना
यानी बाहर रहने वाले ग्रामीणों को साल में सीधे 2,820 रुपये की बचत होगी।
कौन ले सकेगा यह पास?
जिनके पास वैध और चालू FASTag है और जिनका वाहन गैर-व्यावसायिक है, वे अपने नजदीकी खास टोल प्लाजा के लिए यह पास चुन सकते हैं।
ध्यान रखने वाली बात –
यह पास सिर्फ उसी एक टोल प्लाजा पर चलेगा, दूसरे टोल पर इस्तेमाल नहीं होगा। साथ ही जहां ‘क्लोज्ड यूजर फीस कलेक्शन सिस्टम’ लागू है या जहां सर्विस रोड / वैकल्पिक सड़क उपलब्ध है, वहां यह रियायती पास नहीं मिलेगा।
मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 13 करोड़ से ज्यादा FASTag जारी हो चुके हैं।
टोल के करीब के गांवों में रोज आना-जाना करने वाले किसानों, दूध-सब्जी वालों, स्कूल-कॉलेज और काम पर जाने वालों के लिए यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण है।
आप इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि टोल के पास के हर गांव तक यह जानकारी पहुंचे।

