Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
रायपुर। राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तेलघानी नाका क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही गंज थाना पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की स्थिति को देखकर पुलिस को हत्या की आशंका है, हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव जिस स्थिति में मिला है, वह संदेह पैदा कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल से…
रायपुर, 13 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के सेक्टर-24 में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड और छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर और परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार चंद्रवंशी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां किसानों और कृषि के विकास में इन दोनों संस्थाओं की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि अच्छे बीज से…
रायपुर। बर्खास्त सहायक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर आ सकती है। सरकार उन्हें प्रयोगशाला सहायक के रिक्त पदों पर नियुक्त करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में चर्चा हो चुकी है। हालांकि, नियुक्तियों को लेकर कुछ तकनीकी अड़चनें हैं, जिन्हें दूर करने की कोशिश की जा रही है। उधर, नवा रायपुर में बर्खास्त सहायक शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को उन्होंने धरना स्थल पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया और पूजा-अर्चना की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के 2641 बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को पिछले साल दिसंबर…
छत्तीसगढ़ के पांच जिलों—बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, सूरजपुर और सरगुजा—में तेज आंधी, गरज-चमक और बौछारों की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा सरगुजा, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और कोरबा के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) और ट्रफ लाइन की सक्रियता के चलते यह बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। हालांकि…
रायपुर, 11 अप्रैल 2025।छत्तीसगढ़ सरकार ने डिजिटल सेवाओं की दक्षता और पारदर्शिता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ई-डिस्ट्रिक्ट 2.0 पोर्टल को आधिकारिक रूप से लाइव कर दिया है। यह पोर्टल नागरिकों को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत मिलने वाली विभिन्न सेवाओं को सुगमता और पारदर्शिता से उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देशों के अनुसार: 3 अप्रैल 2025 से पूर्ववर्ती ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर नई प्रविष्टियाँ पूरी तरह से अक्षम कर दी गई हैं। अब केवल बैकलॉग आवेदनों की ही प्रक्रिया पुराने पोर्टल के…
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास! 🌟देश का पहला लिथियम ब्लॉक अब कटघोरा में!मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने संयुक्त रूप से लिथियम ब्लॉक का कॉम्पोजिट लाइसेंस और चार लौह अयस्क ब्लॉक्स के प्रीफर्ड बिडर आदेश वितरित किए। 🔹 कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में 76.05% की बोली पर लिथियम ब्लॉक आवंटित🔹 दंतेवाड़ा व कांकेर में 4 लौह अयस्क ब्लॉक्स आर्सेलर मित्तल, रूंगटा सन्स और सागर स्टोन को दिए🔹 ₹14,195 करोड़ का खनिज राजस्व🔹 देश के कुल खनिज उत्पादन मूल्य में 17% योगदान🔹 गेवरा खदान में मियावाकी तकनीक से पर्यावरणीय नवाचार🔹 15,000+ करोड़ की DMF योजनाएं,…
रायपुर। Naxal Rehabilitation Policy 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलवादियों के आत्मसमर्पण और पीड़ितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए नई नीति “नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025” लागू कर दी है। यह नीति दो वर्षों तक या किसी नई नीति के लागू होने तक प्रभावी रहेगी। गृह विभाग द्वारा 28 मार्च 2025 को अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके तहत सभी जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष समितियां बनाई जाएंगी। इन समितियों में पुलिस अधीक्षक सचिव होंगे, जबकि वनमंडलाधिकारी, जिला पंचायत सीईओ, दो नामित अधिकारी और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधि सदस्य होंगे। साथ ही जिला और सब-डिविजन स्तर…
रायपुर। High Security Number Plate Deadline: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाने के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया है। पहले इसकी आखिरी तारीख 3 अप्रैल थी, लेकिन अब तक कई वाहन स्वामी यह प्लेट नहीं लगवा पाए हैं। इसलिए 16 अप्रैल से पूरे प्रदेश में चालानी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी वाहन में HSRP नहीं लगी पाई गई, तो वाहन स्वामी को ₹500 से लेकर ₹10,000 तक जुर्माना भरना पड़ सकता है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में लगभग 40 लाख और केवल रायपुर जिले में ही 10 लाख…
रायपुर। राउरकेला साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सिविल टाउनशिप, बसंत कॉलोनी और अन्य इलाकों में छापेमारी कर गिरोह के मास्टरमाइंड किशन अग्रवाल समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी बृजेश राय और एसपी नितेश वाधवानी ने बताया कि ये आरोपी “ट्रेड नाउ” नामक फर्जी एप के जरिए देशभर में लोगों को ठगते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 68 फर्जी सिम कार्ड, 19 एटीएम/डेबिट कार्ड, 31 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 2 जियो फाइबर राउटर, 20 आईडी प्रूफ, 4 बैंक पासबुक/चेक बुक, 2 पेनड्राइव,…
रायपुर। नगर निगम जोन-9 की टीम ने गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित डेयरी पर कार्रवाई करते हुए संचालक की भैंसों को उसके गांव टेकारी भेज दिया। इस डेयरी के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। यह डेयरी पूर्व पार्षद सुशीला धीवर के घर के पास चल रही थी, लेकिन उनके कार्यकाल के दौरान कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान में इस क्षेत्र के पार्षद एमआईसी सदस्य खेमकुमार सेन हैं, जिनके आश्वासन पर निगम ने कार्रवाई की। दलदल सिवनी स्थित डेयरी से 10 भैंसों को जब्त कर वाहन के माध्यम से संचालक के…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com