रायपुर। बर्खास्त सहायक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर आ सकती है। सरकार उन्हें प्रयोगशाला सहायक के रिक्त पदों पर नियुक्त करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में चर्चा हो चुकी है। हालांकि, नियुक्तियों को लेकर कुछ तकनीकी अड़चनें हैं, जिन्हें दूर करने की कोशिश की जा रही है।
उधर, नवा रायपुर में बर्खास्त सहायक शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को उन्होंने धरना स्थल पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया और पूजा-अर्चना की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के 2641 बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को पिछले साल दिसंबर में बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद से ही वे अपनी बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
सरकार ने इस मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जिसमें स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी शामिल हैं। अब तक समिति की तीन बैठकें हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने कहा कि सरकार समिति की अनुशंसाओं के आधार पर ही अगली कार्रवाई करेगी।
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
Related Posts
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com

