रायपुर। राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तेलघानी नाका क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी मिलते ही गंज थाना पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की स्थिति को देखकर पुलिस को हत्या की आशंका है, हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
शव जिस स्थिति में मिला है, वह संदेह पैदा कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं जिन्हें जांच के लिए फोरेंसिक टीम को सौंपा गया है। साथ ही, पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर सुराग तलाशने में जुटी है।
फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के पीछे की वजह एक रहस्य बनी हुई है। पुलिस इसे गंभीर मामला मानते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

More Stories
Chhattisgarh News : दहला देने वाली घटना, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को कथित तौर पर जहर देकर की हत्या, फिर फांसी लगाकर दी जान
रायपुर: सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
Raipur Police Commissionerate 27 June 2026 मरीन ड्राइव और डगनिया में रफ्तार का कहर: कार और बाइक चालकों ने राहगीरों को रौंदा, एक्टिवा सवार पूरा परिवार घायल