Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन जब इसके बावजूद आरोपी उसे परेशान करता रहा, तो आखिरकार युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा-भांजा को गिरफ्तार कर लिया है। पहचान से शुरू हुई बातचीत, फिर जबरन संबंध पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरी निवासी सोनराज बंजारे उर्फ सोनू की बिलासपुर की रहने वाली एक युवती से पहचान हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी…
CGPSC Recruitment 2025: सहायक संचालक उद्योग के 30 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें पूरी डिटेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Government Job) का शानदार मौका अब कुछ दिन और खुला रहेगा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक संचालक उद्योग (Assistant Director Industry) के 30 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया की आवेदन तिथि बढ़ाकर अब 26 अप्रैल 2025 कर दी है। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2025 तय की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से कई उम्मीदवार समय पर आवेदन नहीं कर पाए। अभ्यर्थियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ऑनलाइन फॉर्म में सुधार का भी…
जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड की एक महिला शिक्षिका जयमीला लकड़ा को अनुशासनहीनता और शासकीय नियमों के उल्लंघन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जयमीला लकड़ा, जो शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बागबहार में पदस्थ हैं, विद्यालयीन समय में स्कूल में उपस्थित नहीं रहती थीं और इसके बजाय नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के प्रचार-प्रसार में लगी हुई थीं। शिक्षिका के नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया और समाचार चैनलों में वायरल होने के बाद, इस पर शिकायत दर्ज हुई थी। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक युवक ने तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी के सामने अचानक छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोको पायलट ने बार-बार हॉर्न बजाकर युवक को सचेत करने की कोशिश की, लेकिन युवक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र…
सुकमा: भालू के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल, ग्रामीणों की क्रूरता देख दहल उठा दिल छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल गांव से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ ग्रामीण एक भालू को बेहद क्रूरता से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में भालू खून से लथपथ दिखाई देता है और दर्द से कराहता हुआ लगातार तड़प रहा है, लेकिन वहां मौजूद लोगों का दिल नहीं पसीजता। हैरानी की बात ये है कि इस अमानवीय कृत्य के दौरान कुछ महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, जो इस मंजर को देख हंसते नजर आए। ग्रामीणों ने…
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कमार जनजाति से ताल्लुक रखने वाली एक महिला रेमत बाई (32) अपने बच्चों के साथ भीख मांगकर जीवन यापन करने को मजबूर है। तालाब किनारे प्लास्टिक और पुराने कपड़ों से बनी झोपड़ी में रहने वाली रेमत बाई के पास ना तो स्थायी आवास है और ना ही कोई नियमित आय का साधन। रेमत बाई की 8 साल की बेटी प्रतिभा और 6 साल का बेटा प्रदीप भी भीख मांगने में मां की मदद करते हैं। इन बच्चों की पढ़ाई भी रुक गई है। महिला का 3 साल का बेटा संदीप उसके पति देवलाल कमार के…
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शनिवार देर रात उरमाल स्थित ‘के आर ज्वेलर्स’ में चोरों ने बाथरूम की दीवार में छेद कर दुकान में प्रवेश किया और 3.85 लाख रुपए मूल्य के करीब 4200 ग्राम चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए। दुकान संचालक गोपबंधु कश्यप ने घटना की सूचना तत्काल देवभोग थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौतम गावड़े पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है,…
रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर एक ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने खुद को लोक निर्माण विभाग (PWD) का उप अभियंता बताकर दो युवकों से 4 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी की पहचान विवेक कुमार यादव के रूप में हुई है, जिसने सरकारी पद और पहचान का फर्जी नाटक रचकर हीरालाल राजवाड़े और जयपाल दास दीवान को झांसे में लिया। विवेक ने अपनी गाड़ी पर “पीडब्ल्यूडी छ.ग. शासन” लिखवाकर और खुद को सब इंजीनियर बताकर भरोसा बनाया। उसने पोड़ी उपरोड़ा के एक स्कूल निरीक्षण के दौरान…
🌦️ रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली गर्मी से राहत रायपुर। राजधानी रायपुर में बीते कुछ दिनों से झुलसाने वाली गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम ने राहत की सौगात लेकर आया है। शनिवार की सुबह जहां सूरज तेज़ चमक के साथ निकला था, वहीं दोपहर होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और ठंडी हवाओं ने शहर की फिज़ा में ठंडक घोल दी। अचानक बदले मौसम ने शहरवासियों को तपती धूप और उमस से कुछ समय के लिए निजात दिलाई। लोगों ने पार्कों, सड़कों और छायादार जगहों पर चहल-पहल बढ़ा दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों…
छत्तीसगढ़ में LPG की कीमत मुख्य रूप से राज्य-चालित तेल कंपनियों द्वारा निर्धारित की जाती है और यह वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर महीने के आधार पर बदलने के अधीन होती है। कच्चे तेल की वृद्धि से छत्तीसगढ़ में LPG दरों में वृद्धि होती है और इसके विपरीत भी। LPG एक सुरक्षित और रंगहीन गैस है और इसलिए इसका उपयोग घरेलू और औद्योगिक क्षेत्र में बहुत तेजी से बढ़ा है। भारत सरकार वर्तमान में छत्तीसगढ़ में निम्न-आय वर्ग के लिए सब्सिडी दरों पर घरेलू LPG गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) प्रदान कर रही है। सब्सिडी राशि सीधे ग्राहक…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com