Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान प्रदान किया, जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव देता है। मुख्यमंत्री साय ने बाबा साहेब के विचारों को युगप्रेरक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है कि हम उनके…
रायपुर: न्यू राजेन्द्र नगर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने एक मकान में चल रहे जुआ के खेल पर छापेमारी की, जिसमें 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1,66,000 रुपये नकद तथा 52 पत्तियां ताश की जप्त की गईं। पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र स्थित गोमती विहार के गोल्डन स्टेट में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड की। कार्रवाई के…
रायपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 42, जोन क्रमांक 5 में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए पार्षद और जोन अध्यक्ष अंबर अग्रवाल की अगुवाई में एक विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह से भाग लिया और तालाब की सफाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पार्षद अंबर अग्रवाल ने खुद सफाई कार्य में भाग लिया और क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उनके प्रेरणादायक नेतृत्व से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग तालाब की सफाई में जुट गए, और देखते ही देखते तालाब का रूप बदलने लगा। इस प्रयास ने पूरे क्षेत्र में…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि संविदा महिला कर्मचारियों को भी मातृत्व अवकाश का अधिकार है, और इस अवकाश के दौरान उन्हें वेतन मिलना चाहिए। कोर्ट ने इस निर्णय में स्पष्ट किया कि मातृत्व अवकाश का उद्देश्य मातृत्व की गरिमा की रक्षा करना है, और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार में मातृत्व का अधिकार और प्रत्येक बच्चे का पूर्ण विकास का अधिकार भी शामिल है। कोर्ट ने यह भी कहा कि मातृत्व और शिशु की गरिमा के अधिकार को संवैधानिक संरक्षण प्राप्त है, और यह प्रशासनिक अधिकारियों की इच्छा पर…
रायपुर। रविवार को रामनगर इलाके में सीवरेज में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं शनिवार को वार्ड-62 में भी ऐसी ही घटना हुई, लेकिन सौभाग्य से बच्चे की जान बच गई। शीतला मंदिर के पास छत्तीसगढ़ नगर में निगम द्वारा खोदी गई चार फीट गहरी एक खतरनाक गड्ढे में शनिवार शाम तीन साल का बच्चा कुशांत साहू गिर गया। इसी दौरान वहां से बाइक पर जा रहे एक युवक की नजर बच्चे पर पड़ी। युवक ने तुरंत अपनी बाइक छोड़कर गड्ढे में कूदकर बच्चे को बचा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर कुछ सेकंड की और…
रायपुर। High Security Number Plate: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने में मोबाइल नंबर कनेक्ट नहीं होने के कारण वाहन मालिकों को आरटीओ दफ्तर तक दौड़ लगानी पड़ रही है। इस समस्या को हल करने के लिए सभी जिला परिवहन कार्यालयों में अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं, जहां मोबाइल नंबरों को कनेक्ट और अपडेट किया जा रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 15 अप्रैल की अंतिम तिथि को ध्यान में रखते हुए वाहन मालिक लगातार एचएसआरपी के लिए आवेदन दे रहे हैं। हालांकि, अब भी करीब 15 प्रतिशत वाहन मालिकों ने नंबर प्लेट नहीं लगवाई है। प्रदेशभर में…
महासमुंद। नेशनल हाईवे-53 पर स्थित एक नामी होटल “जय पैलेस रेस्टोरेंट” की आड़ में देह व्यापार जैसे गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। सरायपाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल को अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 18 के तहत सील कर दिया है। पीड़िता की शिकायत से खुला राज घटना की शुरुआत 29 मार्च 2025 को उस वक्त हुई जब एक पीड़िता ने सरायपाली थाना में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब पुलिस ने पीड़िता से गहराई से पूछताछ की, तब वेश्यावृत्ति में जबरन धकेलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया। पुलिस…
धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरदाह में पदस्थ व्याख्याता (एलबी) रोहित कुमार देवांगन को छात्रों के साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और शैक्षणिक कार्य में बाधा पहुंचाने जैसे गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई लोक शिक्षण संचालनालय की संचालक दिव्या मिश्रा के आदेश पर की गई है। शिकायतों की जांच में आरोप सही पाए गए छात्रों ने शिक्षक के खिलाफ अपशब्द कहने, धमकाने और अनुचित व्यवहार की शिकायतें की थीं। इस पर 29 अक्टूबर 2024 को जांच समिति गठित की गई थी। जांच रिपोर्ट में शिकायतें सही पाई गईं, जिसके बाद यह कार्रवाई की…
बिलासपुर। जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकोला में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। डेढ़ साल के मासूम अंकित मैत्री की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है। — खेलते-खेलते पहुंचा तालाब तक घटना सोमवार दोपहर की है, जब अंकित अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित बदहा तालाब की सीढ़ियों तक पहुंच गया। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह सीधे तालाब…
रायपुर। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद से रीजनल कंटेंट को नया जीवन मिला है और अब छत्तीसगढ़ भी इस रेस में शामिल हो गया है। पहली छत्तीसगढ़ी वेब सीरीज “सरकारी अफ़सर” की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह वेब सीरीज न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम होगी, बल्कि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के संघर्ष और सपनों को दर्शाने वाली प्रेरणादायक कहानी भी होगी। सीरीज की थीम – मंज़िल नहीं, शुरुआत है “सरकारी अफ़सर” एक पांच भागों वाली वेब सीरीज है, जिसकी कहानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com