Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2007-2008 में धान उपार्जन केंद्रों में संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति की गई थी, जिन्होंने पिछले 18 वर्षों से शासन के धान खरीदी कार्य को लगातार और निष्ठा से निभाया है। वर्तमान में उन्हें वित्त निर्देश 16/2019 के अनुसार ₹18,420 मासिक संविदा वेतन प्रदान किया जा रहा है। बावजूद इसके, शासन की धान खरीदी नीति 2024-25 की कंडिका 11.3.3 के अंतर्गत 1 अप्रैल 2025 से इन्हें आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त करने का प्रस्ताव सामने आया है, जो न केवल गैर-तर्कसंगत है, बल्कि इन ऑपरेटरों के भविष्य पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता…
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, और अपराधी बेखौफ होकर विभिन्न गंभीर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस कड़ी में अंबिकापुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र में आरोपी बेटे ने नशे की हालत में अपनी मां को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक छोटू मराबी को गिरफ्तार कर लिया है।
जांजगीर-चांपा : पुलिस ने हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम प्रशांत उर्फ पप्पू उर्फ प्रसन्न कुमार डहरिया है, जो लिपिक और भृत्य जैसे पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम वसूल रहा था। थाना शिवरीनारायण में भरत लाल साहू और अन्य पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि आरोपी ने कुल 15 लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 7 मार्च 2025 को आरोपी के खिलाफ…
रायपुर: डिप्टी सीएम अरुण साव ने गुढ़ियारी में मासूम बच्चे की मौत पर दुख व्यक्त किया है और इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही। रायपुर निगम के कमिश्नर, विश्वदीप ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है, और एक बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में सोक पिट इसलिए बनाया गया था क्योंकि सीवेज वाटर के लिए एग्जिट नहीं था, जिससे सेप्टिक टैंक ओवरफ्लो हो जाता था।…
शहडोल : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से प्रयागराज जा रही एक बस मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा शहडोल जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र स्थित असवारी तिराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस पलटते ही आसपास चीख-पुकार मच गई, और राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद बस मनीष सर्विस कंपनी की बताई जा…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष की एक अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमें ऐसा संविधान दिया, जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है। https://www.youtube.com/live/SDqbeV4Igjk?si=rt1hM127LNw1uCox सीएम साय ने बाबा साहेब के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें उनके आदर्शों पर चलने…
दुर्ग: भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र स्थित ओम शांति चौक पर स्थित पेट्रोल पंप पर एक कर्मचारी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़के पेट्रोल पंप के कर्मचारी को इतनी बुरी तरह से मारते हैं कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर जाता है। इस घटना के बाद कर्मचारी पी रामा राव ने जामुल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। रामा राव ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह पंप पर काम कर रहा था, जब 5 लड़के अलग-अलग गाड़ियों से पेट्रोल डलवाने आए। एक लड़के ने अपनी बाइक…
भिलाई : दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर तुरंत बाद दूसरी महिला से शादी कर ली। पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें आरोपी के खिलाफ मारपीट और मुस्लिम विवाह विच्छेद अधिनियम 2019 के तहत प्राथमिकी की गई है। आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता रेशमा फातेमा ने शिकायत की है कि उसकी शादी 16 नवंबर 2023 को मोहम्मद रईस खोखर से हुई थी, और शादी के समय उसकी मां ने…
रायपुर, छत्तीसगढ़: रायपुर वन विभाग की टीम ने एक बार फिर अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए भनपुरी क्षेत्र में स्थित गणेश ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। यह छापेमारी वन मंडलाधिकारी रायपुर और संयुक्त वन मंडलाधिकारी के नेतृत्व में की गई, जिसमें बिना लाइसेंस के संचालित हो रही ट्रॉली और अन्य अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया गया। इस पूरी कार्रवाई की कमान संभाली वन मंडल उड़नदस्ता टीम के प्रभारी दीपक तिवारी ने, जिनकी कुशल रणनीति और तेज़ निर्णय क्षमता के चलते टीम को सफलता मिली। उनके साथ इस ऑपरेशन में उप वन क्षेत्रपाल केशव यादव, BFO वसीम, BFO गोस्वामी,…
नई दिल्ली: बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देशभर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई प्रमुख नेताओं ने बाबा साहेब को नमन किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब की प्रेरणा से ही आज देश सामाजिक न्याय के लक्ष्य को साकार करने के लिए समर्पित है। उन्होंने यह भी कहा…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com