Author: Anil Dewangan

Avatar

"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

छत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आवेदन की नई अंतिम तिथि 8 अप्रैल रायपुर: शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रदेश में जारी है। पहले चरण के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 8 अप्रैल कर दिया गया है। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए अब तक लगभग 92,500 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष प्रदेशभर के 6,732 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश दिया जाएगा। कुल 51,893 सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला…

Read More

बिलासपुर: उंगलियों के निशान मिटने से योजनाओं से वंचित दिव्यांग किसान, दो साल से अफसरों के चक्कर काट रहे सुजान सिंह सीपत क्षेत्र के दिव्यांग किसान सुजान सिंह बीते दो वर्षों से सिस्टम की संवेदनहीनता का शिकार बने हुए हैं। उम्र और एक हादसे के चलते उनकी उंगलियों के निशान मिट गए हैं, जिससे आधार सत्यापन नहीं हो पा रहा है। इस तकनीकी बाधा के कारण वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कई सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। दिव्यांगता पेंशन भी नहीं मिल रही फिंगरप्रिंट न मिलने से ई-केवाईसी अपडेट नहीं हो रहा, जिसके कारण सुजान सिंह को पीएम किसान…

Read More

नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत राज्य सरकार की बार-बार की अपील को दरकिनार कर हथियार न छोड़ने वाले नक्सलियों के खिलाफ अब निर्णायक अभियान की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में इस अंतिम लड़ाई की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में यह तय किया गया कि आगामी छह महीनों में छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित इलाकों में 50 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही हर पांच किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षा चौकियां बनाकर…

Read More

हॉरर फिल्में देखने में कुछ अलग ही रोमांच मिलता है। डर के बावजूद लोग इसे देखना नहीं छोड़ते। हॉरर फिल्मों में हर सीन के साथ होने वाले उतार-चढ़ाव दर्शकों को रोमांचित करते हैं, जिससे उन्हें रोमांच और डर दोनों मिलता है। बॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। 2 घंटे 1 मिनट की इस फिल्म में सैफ अली खान, संजय कपूर और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारे लीड रोल में नजर आए थे। अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो 21 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्म आपको भी पसंद आ सकती है।…

Read More

मेघालय बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक शानदार खबर है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानी MBOSE ने मेघालय SSLC रिजल्ट 2025(10वीं कक्षा) की घोषणा कर दी है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया है। MBOSE कक्षा 10वीं के नतीजे आज यानी 5 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे घोषित किए गए। इस साल सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा (10वीं कक्षा की परीक्षा) में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट MBOSE की आधिकारिक वेबसाइट  www.mbose.in, mboseresults.in और megresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। टॉप 3 टॉपर्स लेशा अग्रवाल और एविला कैथरीन – 582 अंक…

Read More

NEET PG 2025: सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि नीट पीजी 2025 परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, PIB Fact check के अनुसार यह नोटिस फेक है। PIB Fact Check ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी साझा की। पोस्ट में कहा गया है, “सोशल मीडिया पर प्रसारित एक नोटिस में दावा किया गया है कि NEET PG 2025 की परीक्षा पुनर्निर्धारित कर दी गई है। यह दावा फर्जी है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है।” साथ ही पोस्ट में यह…

Read More

माएं बच्चों को हेल्दी फूड तक ज़बरदस्ती नहीं खिला पाती। खाने में नूडल्स, पास्ता, पिज़्ज़ा,जो बच्चे मांगते हैं लाड़-प्यार में सब बनाकर खिला देती हैं। आजकल तो बच्चों से पूछा जाता है बेटा क्या खाओगे उसमें भी बच्चे नखरे दिखाते हैं। उन सभी माओं से अपील है कि पूछना बंद करें जो सेहत के लिए अच्छा है बच्चों को वही खिलाए। उसी का नतीजा है कि देश-दुनिया में तमाम बीमारियों के साथ मोटापा भी तेज़ी से बढ़ रहा है अकेले भारत में 14 करोड़ से ज़्यादा लोग ओवरवेट हैं। खराब खानपान और सेडेंटरी लाइफस्टाइल का यही हाल रहा तो जर्नल लैसेंट…

Read More

गर्मियों में गट हेल्थ की खास देखभाल करनी चाहिए वरना पेट से जुड़ी समस्याएं आपके शरीर पर हमला बोल सकती हैं। अपच और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको इस घरेलू नुस्खे को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही में पाए जाने वाले तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए पेट की सेहत को मजबूत बनाए रखने के दादी-नानी के असरदार तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। दही के साथ जीरा पाउडर सबसे पहले एक कटोरी में दही निकाल…

Read More

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रिटायर्ड आउट हुए। वह इस तरह से आईपीएल में आउट होने वाले कुल चौथे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन, अथर्व तायडे और साई सुदर्शन आईपीएल में रिटायर्ड आउट हो चुके हैं। तिलक ने मैच में 23 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि वह खुद रिटायर्ड आउट हुए थे या किसी के कहने पर। इसका जवाब मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने दिया है। कोच महेला जयवर्धने ने लिया था रिटायर्ड…

Read More

Pakistan vs New Zealand ODI Series: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तानी टीम को तीसरे वनडे मैच में 43 रनों से हरा दिया। गीली आउटफील्ड की वजह से इस मैच को 42-42 ओवर्स का कर दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 42 ओवर्स में कुल 264 रन बनाए। कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल, राइज मारिउ और कप्तान माइकल ब्रेसबेल ने बेहतरीन पारियां खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम अच्छे स्कोर तक पहुंच सकी। न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज पूरे किए 2000 वनडे रन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने मैच में 53 गेंदों में 43…

Read More