मेघालय बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक शानदार खबर है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानी MBOSE ने मेघालय SSLC रिजल्ट 2025(10वीं कक्षा) की घोषणा कर दी है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया है। MBOSE कक्षा 10वीं के नतीजे आज यानी 5 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे घोषित किए गए। इस साल सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा (10वीं कक्षा की परीक्षा) में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट MBOSE की आधिकारिक वेबसाइट www.mbose.in, mboseresults.in और megresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
टॉप 3 टॉपर्स
- लेशा अग्रवाल और एविला कैथरीन – 582 अंक
- एवांशन नोंग्रम और पोरी पांडे – 578 अंक
- अनुष्मिता चौधरी, सौरव पांडे और यूलोजीमिन रिलिन एल. सुटिंग – 576 अंक
कैसे चेक करें रिजल्ट
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले छात्र-छात्राएं MBOSE की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं।
- इसके बाद छात्र-छात्राएं होम पेज पर उपलब्ध मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब छात्र-छात्राएं सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
- छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट को चेक करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से 21 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी। राज्य भर में परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की गई थी – सभी परीक्षा दिवसों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक। राज्य में SSLC परीक्षा अंग्रेजी के पेपर से शुरू हुई और गणित/विशेष गणित के पेपर के साथ समाप्त हुई थी।
बता दें कि पिछले वर्ष 2024 में, मेघालय कक्षा 10 का परिणाम 24 मई को घोषित किया गया था। जिसमें कुल 55.80% छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की थी। कुल 54,134 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और कुल 30,208 छात्र उत्तीर्ण हुए। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत (सामान्य) 78.06% और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत (सामान्य) 77.18% था। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार एमबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

More Stories
08 September 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Rules Changing From September 1 : 1 सितंबर से बदलेंगे LPG, FD और ITR समेत कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर