मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में रविवार रात एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण विमान को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। 89 वर्षीय सुशीला देवी, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की निवासी थीं, फ्लाइट के उड़ान भरते ही अस्वस्थ हो गईं।
रात लगभग 10 बजे फ्लाइट को चिकलथाना एयरपोर्ट पर उतारा गया। लैंडिंग के तुरंत बाद मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
फ्लाइट के दोबारा उड़ान भरने से पहले MIDC CIDCO पुलिस स्टेशन ने सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं। इसके बाद फ्लाइट वाराणसी के लिए रवाना हुई।
महिला के शव को छत्रपति संभाजीनगर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। घटना के चलते कुछ समय के लिए फ्लाइट में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इंडिगो एयरलाइंस ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतका के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
More Stories
गुवाहाटी पुलिस ने राजा रघुवंशी की बहन को कामाख्या मंदिर में ‘मानव बलि’ वाले बयान पर भेजा नोटिस
पाक की कैद से जल्द रिहा होंगे 53 भारतीय कैदी और 193 मछुआरे, 26 को कांसुलर एक्सेस दिए जाने की मांग
Morning habits : सुबह उठकर जरूर करें ये 5 काम, आपका पूरा दिन बीतेगा अच्छा