Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के कई स्थानों पर मध्यम से तीव्र…
The Emergency of 1975 : नई दिल्ली। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे चर्चित और विवादास्पद अध्याय माने जाने वाले आपातकाल (Emergency 1975) को आज 51 साल पूरे हो गए हैं। 25 जून 1975 की रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिफारिश पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल लागू करने की घोषणा की थी। यह आपातकाल 21 मार्च 1977 तक करीब 21 महीनों तक जारी रहा। क्यों लगाया गया था आपातकाल? आपातकाल का सबसे बड़ा कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला माना जाता है। 12 जून 1975 को अदालत ने रायबरेली…
Earthquake in Venezuela : काराकास। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम कुछ ही मिनटों के अंतराल पर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंप से राजधानी काराकास सहित देश के कई हिस्सों में इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। भूकंप के बाद पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था, जिसका केंद्र वेनेजुएला के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन शहर के…
Horoscope मेष राशि आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वृषभ राशि आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मिथुन राशि आज आपको अपने निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है।…
CG BREAKING : बिलासपुर। दुर्ग जनपद पंचायत के निलंबित मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रूपेश पांडेय को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता के साथ विवाद के दौरान कथित रूप से उंगली दिखाकर धमकी देने के मामले में जारी निलंबन आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने निलंबन को वैध और नियमसम्मत माना है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ निर्धारित प्रक्रिया और नियमों के तहत कार्रवाई की गई है। प्रथम दृष्टया उपलब्ध तथ्यों और प्रशासनिक रिकॉर्ड के आधार पर निलंबन आदेश में किसी प्रकार की कानूनी त्रुटि…
बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भाजपा नेता समेत तीन लोगों की हत्या के बहुचर्चित मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। रेत ठेका विवाद से जुड़े इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पुलिस के अनुसार, हाल ही में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी और अनिल तिवारी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी भी वारदात वाली रात घटनास्थल पर मौजूद थे और पूरे घटनाक्रम में उनकी भूमिका…
CM Sai’ रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध खनन, खनिज परिवहन और भंडारण पर लगाम कसने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और सख्त प्रशासनिक रुख के तहत गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन किया गया है। मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद नए नियम लागू कर दिए गए हैं, जिसके तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार का कहना है कि संशोधित नियमों का मुख्य उद्देश्य अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, खनिज संसाधनों के दोहन में पारदर्शिता लाना और सरकारी…
CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। भिलाई नगर थाना क्षेत्र की एक 62 वर्षीय महिला से आरोपी ने घरेलू समस्याओं को दूर करने, तंत्र-मंत्र कराने और विशेष पूजा-पाठ के नाम पर करीब 85 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने महिला और उसके बेटे को विभिन्न तरह के भय दिखाकर लंबे समय तक अपने जाल में फंसाए रखा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले महिला का विश्वास जीता और दावा किया कि उनके परिवार पर जिन्न, प्रेत बाधा और नकारात्मक…
CG NEWS : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें गांव छोड़ने का फरमान सुनाते हुए घरों से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवारों का कहना है कि मंगलवार को गांव में बैठक के दौरान कुछ ग्रामीणों ने उनसे अपने धार्मिक विश्वास छोड़कर गांव के पारंपरिक देवी-देवताओं की पूजा…
BREAKING NEWS : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक भरभराकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि मलबे में 50 से 55 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ, जब निर्माण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में मजदूर गोदाम परिसर में काम कर रहे थे।…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com