Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
School Session Change 2027 : रायपुर, 24 जून। छत्तीसगढ़ के सरकारी और सीजी बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य सरकार ने छात्रों और अभिभावकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नया शैक्षणिक सत्र अब 16 जून के बजाय 1 अप्रैल से शुरू करने का फैसला किया है। इस निर्णय के साथ ही वर्षों से चली आ रही 16 जून से स्कूल खुलने की परंपरा समाप्त हो जाएगी। यह फैसला स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक में…
CBI Apprentice 2026 : नई दिल्ली। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) द्वारा निकाली गई अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए अब केवल 22 जून 2026 तक का समय बचा है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार इस अभियान के तहत देशभर में…
Indus Waters Treaty : नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने से पाकिस्तान की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पानी के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन हासिल करने की कोशिशों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद अब पाकिस्तान के नेताओं के बयान और सैन्य गतिविधियां चर्चा का विषय बन गई हैं। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर अपनी सैन्य तैयारियां तेज कर दी हैं। पाकिस्तानी सेना की 8 ब्रिगेड ने करीब 35 एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की हैं। इसके साथ ही एआई आधारित फेंसिंग, आधुनिक निगरानी…
Donald Trump : तेल अवीव। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी सीनेट ने एक बड़ा कदम उठाते हुए ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग वाला प्रस्ताव पारित कर दिया है। 50-48 वोटों से मंजूर हुए इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई समाप्त करने को कहा गया है। यह प्रस्ताव अमेरिकी संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है। इससे पहले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव भी इसे मंजूरी दे चुका था। 1973 के वॉर पॉवर्स एक्ट के बाद यह पहला मौका है जब अमेरिकी कांग्रेस…
Mahtari Vandan Yojana : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि लाखों महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। हालांकि, जिले की 20 हजार से अधिक महिलाओं के सामने अब इस सहायता राशि के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। इसका मुख्य कारण ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया का समय पर पूरा नहीं होना है। जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 3 लाख 18 हजार हितग्राही महिलाओं का ई-केवाईसी किया जाना है। इनमें से अब तक 2 लाख 98 हजार महिलाओं का सत्यापन कार्य…
BCCI रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व की बात है कि राज्य के तीन युवा खिलाड़ियों का चयन बीसीसीआई इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट के लिए किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ऑल इंडिया जूनियर चयन समिति और सीनियर चयन समिति द्वारा घोषित टीमों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जगह बनाई है। घोषित टीमों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज वरुण सिंह भुई को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। वहीं, उभरते हुए खिलाड़ी मंयक वर्मा को इंडिया बी टीम में स्थान मिला है, जबकि आयुष पांडे को इंडिया डी टीम…
CG NEWS : रायपुर। प्रदेश में स्कूली पाठ्यपुस्तकों की कमी को लेकर बढ़ते विवाद के बीच निजी स्कूल संचालकों ने बड़ा फैसला लिया है। किताबों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने के विरोध में निजी स्कूलों ने 25 जून को छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है। इस निर्णय से लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों पर असर पड़ने की संभावना है। निजी स्कूल प्रबंधन का कहना है कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बावजूद कई कक्षाओं की पाठ्यपुस्तकें अब तक छात्रों को उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। इससे शिक्षण कार्य बाधित…
CG NEWS : रायपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली छत्तीसगढ़ की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बुधरी ताती को प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह सम्मान प्रदान करते हुए आदिवासी समाज, विशेषकर महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए किए गए उनके लंबे और समर्पित कार्यों की सराहना की। डॉ. बुधरी ताती ने वर्षों से बस्तर और आसपास के आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, महिला जागरूकता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके प्रयासों से हजारों आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है,…
CG NEWS : अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से बुधवार देर शाम 11 अपचारी बालकों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। तेज बारिश और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर बालकों ने खिड़की तोड़ दी और पीछे की दीवार फांदकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अंधेरे और अव्यवस्था का लाभ उठाते हुए संप्रेक्षण गृह में रह…
नई दिल्ली। Cocktail 2 Box Office Collection लगातार चर्चा में बना हुआ है। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने रिलीज के महज पांच दिनों के भीतर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई होमी अदजानिया निर्देशित ‘कॉकटेल 2’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 20.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। 100 करोड़ क्लब से…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com