Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
नई दिल्ली। Olympics 2036 की मेजबानी हासिल करने की भारत की महत्वाकांक्षा पर अंतिम फैसला अब वर्ष 2029 के मध्य में होगा। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने मेजबान चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और लागत प्रभावी बनाने के लिए एक नया “रणनीतिक संवाद” चरण जोड़ने का फैसला किया है। लुसाने में आयोजित आईओसी के 146वें सत्र में भावी मेजबान आयोग की अध्यक्ष और क्रोएशिया की पूर्व राष्ट्रपति कोलिंडा ग्राबार कितारोविच द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव को मतदान के जरिए मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि संभावित मेजबान देशों और शहरों की ओर से चयन प्रक्रिया में अधिक स्पष्टता और…
CG Train Cancelled : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा रेलखंड के बीच अंडरब्रिज निर्माण कार्य के तहत रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से 25 जून से 29 जून तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने 10 ट्रेनों को रद्द करने और 3 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान संबंधित सेक्शन में ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। इसका सीधा असर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड,…
रायगढ़। जिले के अंबेडकर आवास स्थित आईटीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगे विंडो एसी का कंप्रेसर फटने से निकले धुएं और आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, देर रात घर के कमरे में लगे विंडो एसी का कंप्रेसर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद कमरे में तेजी से धुआं भर गया…
नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए आज का मुकाबला बेहद अहम होने जा रहा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए उसे केवल जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। भारतीय टीम ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में दो मैचों में शानदार जीत हासिल की है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। इसी कारण अंक तालिका में उसकी स्थिति मजबूत होने के…
CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मोहर्रम जुलूस में डीजे और आतिशबाजी पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड को इस तरह का प्रतिबंध लगाने का अधिकार नहीं है। अदालत ने कहा कि किसी धार्मिक जुलूस या सार्वजनिक आयोजन में डीजे, ध्वनि विस्तारक यंत्र अथवा आतिशबाजी के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार संबंधित प्रशासनिक और सक्षम प्राधिकरणों के पास होता है, न कि वक्फ बोर्ड के पास। मामला मोहर्रम जुलूस के दौरान डीजे और आतिशबाजी के उपयोग को लेकर जारी एक आदेश से जुड़ा था, जिसमें वक्फ…
Samantha Ruth Prabhu Pregnancy : अभिनेत्री Samantha Ruth Prabhu ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। अपनी हालिया फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की सक्सेस मीट के दौरान सामंथा ने प्रेग्नेंसी की खबर साझा करते हुए मैटरनिटी ब्रेक लेने का भी ऐलान किया। सामंथा की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। लंबे समय से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अटकलों पर भी अब विराम लग गया है। Maruti eVitara Price Hike…
CG NEWS : अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जौंदी में आयोजित आमसभा उस समय विवाद का केंद्र बन गई, जब उपसरपंच के साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया। घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत जौंदी में आयोजित आमसभा के दौरान किसी मुद्दे को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि इसी दौरान उपसरपंच पोखन लाल यदु के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उपसरपंच ने इस मामले में सरपंच के पुत्र सहित…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। जवान का शव घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जवान जम्मू-कश्मीर में पदस्थ था और इन दिनों छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह गुस्से में घर से बाहर निकला और अपने साथ रस्सी भी ले गया।…
Nirjala Ekadashi 2026 : सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है। यह व्रत भगवान विष्णु की पूजा और आराधना के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि एकादशी व्रत का संबंध केवल भगवान विष्णु से ही नहीं, बल्कि एकादशी माता से भी जुड़ा हुआ है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी माता का प्राकट्य स्वयं भगवान श्रीहरि विष्णु के दिव्य तेज से हुआ था। भगवान विष्णु ने उन्हें यह वरदान दिया…
Maruti eVitara Price Hike— भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी पहली मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमतों में संशोधन किया है। बाजार में चल रही चर्चाओं के बीच अब साफ हो गया है कि Maruti eVitara price hike लागू हो चुका है। इस फैसले के बाद इस इलेक्ट्रिक कार के अलग-अलग वेरिएंट्स के दाम में बदलाव आया है। कंपनी ने इन बढ़ी हुई कीमतों के पीछे इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी और मुद्रास्फीति (महंगाई) के दबाव को मुख्य कारण बताया है। Maruti eVitara Price…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com