CG NEWS : अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जौंदी में आयोजित आमसभा उस समय विवाद का केंद्र बन गई, जब उपसरपंच के साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया। घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत जौंदी में आयोजित आमसभा के दौरान किसी मुद्दे को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि इसी दौरान उपसरपंच पोखन लाल यदु के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उपसरपंच ने इस मामले में सरपंच के पुत्र सहित कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Donald Trump : ईरान जंग पर अमेरिकी सीनेट की बड़ी कार्रवाई, ट्रम्प से सैन्य अभियान रोकने की मांग
घटना के बाद उपसरपंच पोखन लाल यदु ने थाना गोबरा नवापारा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि आमसभा के दौरान उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया और उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, घटना की खबर फैलते ही पंचायत क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आमसभा जैसे लोकतांत्रिक मंच पर इस प्रकार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
MMDR Amendment Bill 2026 : खनिजों पर राज्यों का एक्स्ट्रा टैक्स होगा खत्म’ केंद्र ने लोकसभा में पेश किया MMDR संशोधन विधेयक 2026
JPSC Scam 2026 : 7 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू में नंबर बढ़ाने का दावा, 15 लाख तक की वसूली का आरोप
CG News : शराब घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार