Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा बोर्ड परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परिणामों में कई विद्यार्थियों के अंकों में वृद्धि हुई है, जिसके चलते हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की मेरिट सूची में 13-13 नए विद्यार्थियों को स्थान मिला है। इस बदलाव के बाद दोनों कक्षाओं की मेरिट सूची का दायरा बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं की मेरिट सूची में पहले 42 विद्यार्थियों का नाम शामिल था, जो अब बढ़कर 55 हो गया है। इसी तरह कक्षा 12वीं की मेरिट सूची में पहले 43 विद्यार्थियों को…
CG NEWS : महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झारा में 18 वर्षीय युवती भारती टंडन की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जन्मदिन की रात घर से लापता हुई युवती की हत्या उसके नाबालिग प्रेमी ने ही की थी। आरोपी ने युवती को बर्थडे गिफ्ट देने के बहाने मिलने के लिए बुलाया और बाद में पत्थर से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए उसने शव को नाले किनारे रेत में दफना दिया। पुलिस के अनुसार, भारती टंडन अपने जन्मदिन की रात घर से निकली थी,…
PM Modi’ नई दिल्ली। देशभर में ‘संविधान हत्या दिवस’ के अवसर पर आपातकाल (इमरजेंसी) की वर्षगांठ को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने 25 जून 1975 को लागू की गई आपातकाल की अवधि को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए उस दौर को याद किया और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का ऐसा दौर था, जब संविधान की मूल भावना और नागरिकों के अधिकारों को गंभीर रूप से प्रभावित किया गया।…
CG NEWS : जगदलपुर। यदि आपके मोबाइल फोन पर अचानक ई-चालान भुगतान का कोई संदेश या लिंक प्राप्त हुआ है, तो सतर्क हो जाइए। यह साइबर ठगों द्वारा आपके बैंक खाते और व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंचने की कोशिश भी हो सकती है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय ने आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए फर्जी ई-चालान लिंक से बचने की सलाह दी है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन दिनों साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए ई-चालान के नाम पर नकली लिंक भेज रहे हैं। ये लिंक एसएमएस, व्हाट्सएप और अन्य सोशल…
Anganwadi Workers : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने साड़ी वितरण की पुरानी केंद्रीकृत व्यवस्था को समाप्त करते हुए अब साड़ी खरीदी के लिए निर्धारित राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा करने का फैसला किया है। इस निर्णय को पारदर्शिता और सुविधा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब संचालनालय स्तर पर साड़ियों की सामूहिक खरीदी नहीं की जाएगी। इसके बजाय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को निर्धारित राशि सीधे उनके बैंक खातों में…
CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग द्वारा बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ Mahtari Vandan Yojana’ में फिर मिलेगा आवेदन का मौका, नई पात्र महिलाओं के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत बद्रीनारायण मीणा को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। शासन के…
CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र खरोरा थाना अंतर्गत ग्राम मांठ में धर्मांतरण से जुड़े एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों के आधार पर पुलिस ने दो पास्टर को गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरफ्तारी के विरोध में ईसाई समाज के लोग बड़ी संख्या में खरोरा थाने पहुंचे और कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, ग्राम मांठ में धार्मिक गतिविधियों के दौरान कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और लोगों को धर्म परिवर्तन…
Mahtari Vandan Yojana’ रायपुर। महतारी वंदन योजना का लाभ पाने से वंचित रह गई पात्र महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत देने की तैयारी की है। महिला एवं बाल विकास विभाग जल्द ही योजना का ऑनलाइन पोर्टल दोबारा शुरू करने जा रहा है, जिससे नई पात्र विवाहित महिलाओं को आवेदन करने का अवसर मिल सकेगा। विभागीय स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और आने वाले दिनों में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, योजना के प्रारंभिक चरण में कई महिलाएं विभिन्न कारणों से आवेदन नहीं कर पाई थीं…
Pulwama Earthquake : श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित एजेंसियां सतर्क हैं। भूकंप के केंद्र और गहराई…
Ayodhya Ram Mandir Donation Case : लखनऊ । राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को तलब किया है। SIT ने उन्हें आज सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में बुलाकर उन आरोपों से जुड़े सबूत मांगे हैं, जो उन्होंने अयोध्या में जमीन खरीद-फरोख्त और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर लगाए थे। संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि वह राम मंदिर जमीन घोटाले और चढ़ावा चोरी से संबंधित सभी दस्तावेज SIT अध्यक्ष को…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com