Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
CM Sai’ रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ड्रग्स मामलों में शामिल कथित “ड्रग्स क्वीन” नव्या मलिक से जुड़े केस में अब नया मोड़ आ गया है। रायपुर पुलिस की जांच के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मामले का संज्ञान लिया है। एजेंसी ने रायपुर पुलिस से केस से संबंधित दस्तावेज, चार्जशीट, केस डायरी और अन्य महत्वपूर्ण जांच रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा है। इस घटनाक्रम के बाद मामले की जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी केवल ड्रग्स तस्करी के पहलुओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े आर्थिक लेन-देन,…
CG NEWS : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव में मंगलवार सुबह से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आरोप है कि ग्रामीणों के एक समूह ने 26 परिवारों को गांव छोड़ने के लिए दबाव बनाया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नारायणपुर पुलिस बड़ी संख्या में बल के साथ गांव पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। मिली जानकारी के अनुसार, भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर लंबे समय से मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। मंगलवार को यह विवाद उस समय और बढ़ गया…
CG NEWS : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान आमाटोला के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक खुफिया डंप बरामद किया गया है। इस डंप से हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में नक्सली उपयोग की सामग्री और अन्य सामान बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नक्सल गतिविधियों की सूचना मिलने पर कांकेर पुलिस, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ते (BDS) की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान जवानों ने आमाटोला जंगल…
CG NEWS : बिलासपुर, 23 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह जेल परिसर के भीतर एक सजायाफ्ता कैदी ने अपने ही साथी कैदी की पत्थर से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस बैरक में हुई जहां मानसिक रूप से बीमार कैदियों को रखा जाता है। मंगलवार सुबह कुछ कैदी बैरक के अंदर लूडो खेल रहे थे, जबकि एक कैदी पास में सो रहा था। इसी दौरान एक सजायाफ्ता कैदी…
Vaibhav Suryavanshi’ नई दिल्ली। हर युवा क्रिकेटर का सपना होता है कि एक दिन वह भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करे। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सपना अब हकीकत बन चुका है। आयरलैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज से पहले जब उन्हें पहली बार टीम इंडिया की आधिकारिक जर्सी सौंपी गई, तो वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सके और भावुक हो गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा 23 जून को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम की जर्सी पहनते हुए…
CG Crime News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव का आधा हिस्सा रेत के बाहर और आधा हिस्सा रेत में दबा हुआ मिला, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने झारा नाला के पास रेत में किसी शव के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी।…
Cabinet Decisions : रायपुर, 23 जून। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण रोजगार, आजीविका संवर्धन और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। 125 दिनों के रोजगार की गारंटी कैबिनेट ने ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना छत्तीसगढ़’ के प्रारूप को स्वीकृति दी। इस योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के अकुशल श्रम आधारित रोजगार की वैधानिक गारंटी दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के…
CG NEWS : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में पिछले तीन महीनों के दौरान हुई 8 लोगों की संदिग्ध मौतों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने मुख्य आरोपी रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मृतकों को जहरीली शराब पिलाकर मौत के घाट उतारने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, खर्वे गांव में बीते कुछ महीनों से लगातार लोगों की मौत हो रही थी। शुरुआत…
George Kurian’ नई दिल्ली। केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रहे जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक जानकारी जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में विभिन्न चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया, जिसके बाद उनके केंद्रीय मंत्री…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com