CG NEWS : बिलासपुर, 23 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह जेल परिसर के भीतर एक सजायाफ्ता कैदी ने अपने ही साथी कैदी की पत्थर से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस बैरक में हुई जहां मानसिक रूप से बीमार कैदियों को रखा जाता है। मंगलवार सुबह कुछ कैदी बैरक के अंदर लूडो खेल रहे थे, जबकि एक कैदी पास में सो रहा था। इसी दौरान एक सजायाफ्ता कैदी ने अचानक नाली को ढंकने वाले भारी पत्थर को उठाकर सो रहे कैदी के सिर पर जोरदार हमला कर दिया।
हमला इतना घातक था कि पीड़ित कैदी मौके पर ही बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी विवाद या मानसिक स्थिति को कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
इस घटना ने जेल सुरक्षा व्यवस्था और मानसिक रूप से बीमार कैदियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
फिलहाल आरोपी कैदी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

More Stories
CG NEWS : कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का खुफिया डंप बरामद
CG Crime News : रेत में दबी मिली युवती की लाश, हत्या या हादसा’ पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
Cabinet Decisions : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 3 बड़े फैसले, रोजगार गारंटी से लेकर CBG नीति तक अहम मंजूरी