वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG News : तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर 85 लाख की ठगी, पति के एक्सीडेंट की भविष्यवाणी कर महिला को बनाया शिकार

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। भिलाई नगर थाना क्षेत्र की एक 62 वर्षीय महिला से आरोपी ने घरेलू समस्याओं को दूर करने, तंत्र-मंत्र कराने और विशेष पूजा-पाठ के नाम पर करीब 85 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने महिला और उसके बेटे को विभिन्न तरह के भय दिखाकर लंबे समय तक अपने जाल में फंसाए रखा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले महिला का विश्वास जीता और दावा किया कि उनके परिवार पर जिन्न, प्रेत बाधा और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव है। इन परेशानियों से छुटकारा दिलाने के लिए उसने विशेष पूजा और तांत्रिक अनुष्ठान कराने की बात कही। महिला उसकी बातों में आ गई और धीरे-धीरे बड़ी रकम उसे देती चली गई।

Nothing Phone 4b India Launch: फ्लिपकार्ट ने कन्फर्म की लॉन्च तारीख, कम कीमत में मिलेगा पारदर्शी डिजाइन

आरोपी ने महिला को यह भी भरोसा दिलाया कि वह निवेश पर अधिक मुनाफा दिला सकता है। इसके अलावा उसने परिवार पर संकट आने की आशंका जताते हुए कई बार गुप्त पूजा-पाठ कराने के नाम पर पैसे ऐंठे। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को यह कहकर भी डराया कि उसके पति के साथ बड़ा हादसा हो सकता है। इस कथित भविष्यवाणी और भय का फायदा उठाकर उसने लाखों रुपये वसूल लिए।

समय बीतने के बाद जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उसने मामले की शिकायत भिलाई नगर थाना में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसके बैंक खातों तथा लेन-देन की जानकारी भी खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे तंत्र-मंत्र, चमत्कार, प्रेत बाधा या भविष्यवाणी के नाम पर किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार की शंका होने पर तुरंत पुलिस या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay