Author: Anil Dewangan

Avatar

"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

TMC सांसदों में आपसी टकराव? व्हाट्सएप चैट और चुनाव आयोग में बहस पर BJP नेता का दावा भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक बार फिर टीएमसी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ व्हाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट साझा कर दावा किया कि दो टीएमसी सांसदों—कीर्ति आज़ाद और कल्याण बनर्जी—के बीच गंभीर विवाद हुआ है। मालवीय के अनुसार, यह विवाद 4 अप्रैल को उस वक्त शुरू हुआ, जब दोनों सांसद चुनाव आयोग के मुख्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पार्टी ने सभी सांसदों को पहले संसद कार्यालय में एकत्र होकर ज्ञापन…

Read More

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई स्थित अटल आवास में रविवार को आयोजित एक प्रार्थना सभा के दौरान कथित रूप से धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों द्वारा विरोध जताए जाने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अटल आवास की निवासी दीपा गोटेल हर रविवार अपने घर में प्रार्थना सभा का आयोजन कर रही थीं। 31 मार्च को आयोजित सभा में यदुनंदन नगर निवासी पास्टर दीपक सिंह सिदार और उनकी पत्नी पूजा सिदार ने धार्मिक उपदेश दिए। इस सभा में बड़ी संख्या में हिंदू…

Read More

रायपुर। राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और बाजार में आई गिरावट ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। महंगाई के इस दोहरे प्रहार ने खासकर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों के घरेलू बजट को प्रभावित किया है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि अब रोजमर्रा की चीजों पर खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर थीं, जिससे थोड़ी राहत महसूस हो रही थी। लेकिन अब कीमतों में इजाफा होते ही यह राहत चिंता में बदल गई है। गैस सिलेंडर महंगा होने से भोजन…

Read More

बिलासपुर। तमाम प्रयासों के बावजूद सिम्स और जिला अस्पताल के डॉक्टर एक बार फिर अपने पुराने ढर्रे पर लौट आए हैं। वे सरकार द्वारा सुझाई गई सस्ती जेनरिक दवाओं के बजाय महंगी ब्रांडेड दवाएं मरीजों को लिख रहे हैं। नतीजतन, सरकार द्वारा संचालित धनवंतरी मेडिकल स्टोर और पीएम मोदी के जन औषधि केंद्र में उपलब्ध रियायती दर की दवाएं आम मरीजों की पहुंच से बाहर हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि डॉक्टर प्राथमिकता से जेनरिक दवाएं ही लिखें, और केवल विशेष परिस्थिति में ही ब्रांडेड दवा का सुझाव दें। शुरुआत में निर्देशों का पालन…

Read More

छत्तीसगढ़ में वाहनों की बेतहाशा बढ़ोतरी, सड़क हादसों ने बढ़ाई चिंता रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के समय (साल 2000) में वाहनों की संख्या महज 78,376 थी। लेकिन बीते 24 वर्षों में यह आंकड़ा 11 गुना से अधिक बढ़कर 80 लाख के पार पहुंच गया है। परिवहन विभाग के अनुसार, हर साल औसतन 7.5 लाख नए वाहन सड़कों पर उतर रहे हैं। इससे न केवल यातायात दबाव बढ़ा है, बल्कि सड़क हादसों में भी चिंताजनक इजाफा हुआ है। सड़कों पर वाहनों की भारी भीड़ और अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण शहरों में पैदल चलने की जगह भी सिमटती जा रही है। इस…

Read More

धमतरी। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत बोड़रा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने छह वर्षीय मासूम बेटे की फावड़े से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरी मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पत्नी से विवाद और डिप्रेशन बना वजह जानकारी के मुताबिक, मृतक गोपेश्वर साहू शराब पीने का आदी था और अपनी पत्नी भूपेश्वरी साहू से लंबे समय से विवादों में उलझा हुआ था। घरेलू कलह और तनाव के चलते वह मानसिक दबाव में…

Read More

रायपुर (Hanuman Janmotsav in Raipur)। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की दम्मानी कॉलोनी में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। झंडा स्थापित करने के दौरान ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक अचानक फेल हो गई, जिससे दो युवक करीब 35 से 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। हनुमान जन्मोत्सव के लिए झंडा लगाने का काम चल रहा था, जिसमें ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्ट…

Read More

कोरबा। Korba Crime News: चरित्र पर शंका और अप्राकृतिक हरकतों का विरोध करने पर लगातार मारपीट का सामना कर रही पत्नी ने एक दिन गुस्से और आत्मरक्षा में पति की हत्या कर दी। मामला वनांचल थाना क्षेत्र के ग्राम कुटुरुवा, पलोटी नगर का है, जहां 40 वर्षीय जयप्रकाश तिर्की अपनी पत्नी अमासो बाई के साथ रह रहा था। पुलिस को उसकी लाश संदिग्ध हालत में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज पुलिस को मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि अगले एक-दो दिनों में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के तबादले किए जा सकते हैं। इसके साथ ही तीन रेंज के आईजी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव की संभावना है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सरकार अब उन अधिकारियों को मैदान में तैनात करना चाहती है जो कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर हैं। वहीं, सिफारिश या जुगाड़ के आधार पर तैनाती पाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना 10 अप्रैल तक जताई जा रही है। इसी सिलसिले में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आठ अप्रैल को रायपुर दौरे पर हैं, उनके साथ पार्टी के संगठन मंत्री शिवप्रकाश भी पहुंच रहे हैं। दोनों नेता नौ अप्रैल को रायपुर में संगठन की अहम बैठक में शामिल होंगे, जिसमें संभावित मंत्रियों के नामों पर अंतिम चर्चा की जा सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर संभाग से विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग संभाग से विधायक गजेंद्र यादव का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।…

Read More