Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
सुकमा समाचार (Sukma News): छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार सुबह 6 बजे से एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) और ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की बड़ी छापेमारी कार्रवाई चल रही है। यह कार्रवाई सुकमा जिला मुख्यालय के साथ-साथ कोंटा क्षेत्र में की जा रही है। जांच की जद में पूर्व विधायक और सीपीआई नेता मनीष कुंजाम के अलावा तेंदूपत्ता प्रबंधक भी हैं। तेंदूपत्ता बोनस वितरण में गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद यह जांच शुरू की गई है। ग्रामीण आदिवासी संग्राहकों को करीब 6 करोड़ रुपए के बोनस वितरण में अनियमितताओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही थी। खुद मनीष…
IPL 2025 में एमएस धोनी का बल्ले से प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है, जिससे फैंस थोड़े निराश नजर आए। कई मौकों पर जब टीम को उनकी जरूरत थी, तब धोनी ने निचले क्रम में बल्लेबाजी की और मैच फिनिश नहीं कर सके। हालांकि, 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने विकेटकीपिंग में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी IPL के इतिहास में विकेट के पीछे 150 कैच पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी का नया विकेटकीपिंग रिकॉर्ड पंजाब के खिलाफ मैच में, जब उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर…
IPL 2025 का 23वां मुकाबला 9 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। जहां एक ओर मेजबान गुजरात अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी, वहीं राजस्थान रॉयल्स जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इस मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तान शुभमन गिल और संजू सैमसन के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों ही खिलाड़ी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं, जिससे मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। संजू सैमसन बनाएंगे खास रिकॉर्ड राजस्थान…
बॉलीवुड में स्टारकिड्स का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर इन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर युवा पीढ़ी इनके ग्लैमर, स्टाइल और लग्जरी लाइफस्टाइल से काफी प्रभावित होती है। आए दिन नए स्टारकिड्स की एंट्री होती है—कुछ अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों पर छाप छोड़ देते हैं, जबकि कुछ को पहले ही प्रोजेक्ट में नाकामी का सामना करना पड़ता है। इनमें से कई को बार-बार मौके मिलते हैं, भले ही उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा न उतरे। हाल ही में दो और स्टारकिड्स चर्चा में हैं—अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया और…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार सुबह से भारत पर 26% टैरिफ पूरी तरह से लागू कर दिया है। यह निर्णय ट्रंप ने 3 अप्रैल को व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में दिए गए अपने ‘लिबरेशन डे’ भाषण के दौरान लिया था। यह अमेरिकी व्यापार नीति में एक अहम मोड़ है, जिसका प्रभाव भारत समेत कई देशों पर पड़ेगा। कई देशों पर बढ़ा टैरिफ ट्रंप ने ऐलान किया था कि अमेरिका अब अपने सभी व्यापारिक साझेदारों पर न्यूनतम 10% टैरिफ लगाएगा। जिन देशों के साथ अमेरिका को व्यापार घाटा हो रहा है, उन पर यह दर और अधिक होगी। भारत…
कर्नाटक: 12वीं के परिणाम से आहत पांच छात्राओं ने की आत्महत्या, शिक्षा मंत्री ने दी राहत की उम्मीद कर्नाटक में कक्षा 12वीं (2nd PUC) के परिणाम घोषित होने के बाद राज्यभर से दुखद घटनाएं सामने आई हैं। परीक्षा में असफल होने या कम अंक आने के कारण पांच छात्राओं ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया। इन सभी घटनाओं से प्रदेश में शोक का माहौल है, जबकि राज्य सरकार लगातार छात्रों से आत्मघाती कदम न उठाने की अपील कर रही थी। किन जिलों से सामने आई घटनाएं: मैसूरु के वोंटिकोप्पल की सरकारी पीयू कॉलेज की छात्रा ईश्वर्या बल्लारी जिले के…
भारत ने फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह 63,000 करोड़ रुपये से अधिक की एक बड़ी रक्षा डील है, जिस पर जल्द ही औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर राफेल-M विमान मिलेंगे। यह जानकारी सरकारी सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। सूत्रों के अनुसार, यह डील इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) से अंतिम मंजूरी प्राप्त कर सकती है, जिसके बाद इसे औपचारिक रूप से क्रियान्वित किया जाएगा।…
रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा विशेष निमंत्रण, विक्ट्री डे परेड में हो सकती है उनकी शिरकत रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 9 मई को आयोजित होने वाले जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह जानकारी रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रूडेंको ने दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को औपचारिक निमंत्रण भेजा जा चुका है और उनकी संभावित यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, रूडेंको ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है, और उनकी यात्रा को लेकर काम…
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ नीति को लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ व्यापार सलाहकार पीटर नवारो को ‘वास्तव में मूर्ख’ करार देते हुए उनकी तुलना ‘ईंटों की बोरी’ से की। यह बयान उस वक्त आया जब टैरिफ नीति को लेकर विवाद चरम पर है और दुनिया भर के बाजारों में हलचल मची हुई है। मस्क, जो कभी ट्रंप के करीबी माने जाते थे, ने न केवल नीति का विरोध किया बल्कि पीटर नवारो पर भी सीधा निशाना साधा। नवारो ने हाल ही में टेस्ला पर कटाक्ष…
बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र स्थित शिवशंकर ज्वेलर्स में तीन महिलाएं पिछले तीन वर्षों से खरीदारी के बहाने लगातार सोने-चांदी के जेवर चोरी कर रही थीं। दुकान के संचालक मनोहर जायसवाल को लगातार हो रहे घाटे से संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 2 अप्रैल के फुटेज में महिलाएं चोरी करते हुए नजर आईं। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और दुकानदार ने मिलकर निगरानी शुरू की। रविवार को जब महिलाएं एक बार फिर दुकान में पहुंचीं, तो सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में महिलाओं…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com