बॉलीवुड में स्टारकिड्स का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर इन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर युवा पीढ़ी इनके ग्लैमर, स्टाइल और लग्जरी लाइफस्टाइल से काफी प्रभावित होती है। आए दिन नए स्टारकिड्स की एंट्री होती है—कुछ अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों पर छाप छोड़ देते हैं, जबकि कुछ को पहले ही प्रोजेक्ट में नाकामी का सामना करना पड़ता है। इनमें से कई को बार-बार मौके मिलते हैं, भले ही उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा न उतरे।
हाल ही में दो और स्टारकिड्स चर्चा में हैं—अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया और ट्विंकल खन्ना की भांजी नाओमिका सरन। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और अपनी खूबसूरती और स्टाइल से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
स्टारकिड्स की नई सेंसेशन
सिमर भाटिया और नाओमिका सरन की पब्लिक अपीयरेंस ने लोगों का ध्यान खींचा है। इन दोनों की तुलना जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, सारा अली खान, सुहाना खान और अनन्या पांडे जैसी पहले से स्थापित स्टारकिड्स से की जा रही है। लोग इनकी खूबसूरती और ग्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे। हाल ही में जब दोनों एक साथ एक इवेंट में नजर आईं तो इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं।
दोनों का लुक बना चर्चा का विषय
इवेंट में दोनों ने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी। नाओमिका ने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस के साथ ब्लैक बैग, हील्स और चंकी ज्वेलरी कैरी की थी, जबकि सिमर ने शिमरी प्रिंटेड ब्लैक आउटफिट में एंट्री की। दोनों ने खुले सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल रखा, जो उन पर बेहद फब रहा था। नाओमिका जहां अपनी नानी डिंपल कपाड़िया के साथ नजर आईं, वहीं सिमर भाटिया अपने डेब्यू को-स्टार अगस्त्या नंदा के साथ स्पॉट हुईं।
कौन हैं सिमर और नाओमिका?
सिमर भाटिया, अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं। वह जल्दी ही फिल्म ‘इक्कीस’ में अगस्त्या नंदा के साथ नजर आएंगी। सिमर पहले भी अपने मामा अक्षय के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ में दिखाई दे चुकी हैं।
View this post on Instagram
वहीं, नाओमिका सरन, सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी रिंकी खन्ना की बेटी हैं। नाओमिका का ज्यादातर जीवन लंदन में बीता है, जहां वो अपने पिता समीर सरन के साथ पली-बढ़ीं। अब वो बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। माना जा रहा है कि उनका लॉन्च मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले होगा, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
दोनों स्टारकिड्स का स्टाइल और पर्सनैलिटी देखकर साफ है कि वे फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

