Author: Anil Dewangan

Avatar

"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

रायपुर, 14 अप्रैल – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि रायपुर तेजी से विकसित हो रहा है, ऐसे में नागरिकों की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। सांसद अग्रवाल ने पत्र में उल्लेख किया कि रायपुर की आबादी वर्तमान में 16 लाख से अधिक है और बिरगांव, माना, मंदिरहसौद जैसे नगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यह आंकड़ा 30 लाख के पार पहुंच चुका है। वीवीआईपी मूवमेंट, बढ़ते साइबर अपराध और ट्रैफिक दबाव के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IDFC फर्स्ट बैंक के अधिकारियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए अचल संपत्ति बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना पुलिस ने बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता नवनीत चौरसिया के अनुसार, बैंक ने समाचार पत्र में विज्ञापन जारी कर अग्रोहा कॉलोनी स्थित दो संपत्तियों (खसरा नंबर 364/5 और 364/21) की ई-नीलामी करवाई थी। फरवरी 2023 में चौरसिया ने नीलामी में सफल होकर कुल 5.52 लाख रुपये बैंक खाते में जमा किए, लेकिन बाद में पता चला…

Read More

रायपुर: राजधानी रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह चौक, जो न केवल ऐतिहासिक महत्व रखता है, बल्कि शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख चौराहों में से एक है, इन दिनों लापरवाही का शिकार हो चुका है। यहां की ग्रिल कई दिनों से टूटी हुई है, और यह खामी मुख्यमंत्री और राज्यपाल निवास से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। जहां राज्य सरकार राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में काम कर रही है, वहीं इस चौक की बिगड़ी स्थिति राजधानी के सौंदर्य पर सवाल खड़ा करती है। टूटी हुई ग्रिल न केवल देखने में खटक रही है,…

Read More

कोरबा : जिले में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटकर नहर में गिर गई, जिससे 2 बच्चे और 3 महिलाएं नहर के तेज बहाव में बह गईं। हादसे के 24 घंटे बाद, अब तक तीन महिलाओं और एक बच्ची के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी जर्वे में हुई थी। जानकारी के अनुसार, पिकअप में करीब 20 से 25 लोग सवार थे, जो सक्ती जिले के ग्राम रेडा से कोरबा में एक पारिवारिक…

Read More

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2007-2008 में धान उपार्जन केंद्रों में संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति की गई थी, जिन्होंने पिछले 18 वर्षों से शासन के धान खरीदी कार्य को लगातार और निष्ठा से निभाया है। वर्तमान में उन्हें वित्त निर्देश 16/2019 के अनुसार ₹18,420 मासिक संविदा वेतन प्रदान किया जा रहा है। बावजूद इसके, शासन की धान खरीदी नीति 2024-25 की कंडिका 11.3.3 के अंतर्गत 1 अप्रैल 2025 से इन्हें आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त करने का प्रस्ताव सामने आया है, जो न केवल गैर-तर्कसंगत है, बल्कि इन ऑपरेटरों के भविष्य पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता…

Read More

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, और अपराधी बेखौफ होकर विभिन्न गंभीर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस कड़ी में अंबिकापुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र में आरोपी बेटे ने नशे की हालत में अपनी मां को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक छोटू मराबी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More

जांजगीर-चांपा : पुलिस ने हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम प्रशांत उर्फ पप्पू उर्फ प्रसन्न कुमार डहरिया है, जो लिपिक और भृत्य जैसे पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम वसूल रहा था। थाना शिवरीनारायण में भरत लाल साहू और अन्य पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि आरोपी ने कुल 15 लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 7 मार्च 2025 को आरोपी के खिलाफ…

Read More

रायपुर: डिप्टी सीएम अरुण साव ने गुढ़ियारी में मासूम बच्चे की मौत पर दुख व्यक्त किया है और इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही। रायपुर निगम के कमिश्नर, विश्वदीप ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है, और एक बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में सोक पिट इसलिए बनाया गया था क्योंकि सीवेज वाटर के लिए एग्जिट नहीं था, जिससे सेप्टिक टैंक ओवरफ्लो हो जाता था।…

Read More

शहडोल : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से प्रयागराज जा रही एक बस मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा शहडोल जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र स्थित असवारी तिराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस पलटते ही आसपास चीख-पुकार मच गई, और राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद बस मनीष सर्विस कंपनी की बताई जा…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष की एक अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमें ऐसा संविधान दिया, जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है। https://www.youtube.com/live/SDqbeV4Igjk?si=rt1hM127LNw1uCox सीएम साय ने बाबा साहेब के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें उनके आदर्शों पर चलने…

Read More