कोरबा के रिसदी के पास,जिला जेल से आगे स्थित श्वेता नर्सिंग होम को ग्रामीणों ने मंगलवार को घेर लिया। बड़ी तादाद में यहां पहुंची महिलाओं और पुरुषों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।वे महिला डॉक्टर मनियारो कुजूर को अस्पताल से हटाने और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
अस्पताल के घेराव की सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सदल बल मौके पर पहुंच गए। यहां अधिकारियों के सामने भी लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की । आरोप था की चिकित्सक की लापरवाही के कारण महिला की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों को काफी मशक्कत कर अधिकारियों ने शांत कराया। उन्हें आश्वस्त किया गया कि मामले की जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
कोंटा नक्सली ब्लास्ट में शहीद ASP आकाश राव गिरिपुंजे को रायपुर में अंतिम विदाई, शहर हुआ गमगीन
यहां यह उल्लेखनीय है कि गोढ़ी निवासी अंजली सिंह को 1 जून को श्वेता नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।अंजलि ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। लेकिन अत्यधिक रक्त स्राव के कारण अंजली के प्राण नहीं बचाए जा सके। श्वेता नर्सिंग होम से अंजलि को न्यू कोरबा अस्पताल रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद से ही अंजलि के परिजन और शुभचिंतक काफी आक्रोशित थे पहले उन्होंने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की किंतु जब उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य हुए। अब देखना है कि इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

More Stories
Chhattisgarh Health Alert : अस्पतालों से स्टॉक वापस , छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी अस्पतालों को जारी हुआ अलर्ट, संबंधित बैच की दवाएं होंगी सील
Raipur Bulletin 29 April 2026 मारपीट, सड़क दुर्घटनाओं और अवैध शराब के सर्वाधिक मामले दर्ज
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज 2:30 बजे जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म,ऐसे चेक करें रिजल्ट