रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि रायपुर और आसपास के इलाकों में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि वातावरण में अभी भी पर्याप्त नमी बनी हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर अगले दो दिनों तक कुछ इलाकों में जारी रह सकता है। हालांकि सक्रिय मौसम प्रणाली के झारखंड की ओर आगे बढ़ने से बस्तर संभाग में भी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में कोई स्पष्ट रूप से सक्रिय सिस्टम नजर नहीं आ रहा है।
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे कैसा रहा मौसम?
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। माना में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
CG Crime News : स्पा सेंटर में पुलिस की जांच से मचा हड़कंप, 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
राजधानी रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि गणेश पर्व के दौरान प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है।
CG Weather Today: रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
बारिश की गतिविधि कमजोर रहने के बावजूद वातावरण में नमी बनी हुई है। ऐसे में दिन के समय उमस और गर्मी का असर महसूस हो सकता है।
जल्द शुरू होगी राजस्थान से मानसून की विदाई
दक्षिण-पश्चिम मानसून की देश से विदाई की परिस्थितियां भी बनने लगी हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राजस्थान में बारिश की गतिविधियां थमने के बाद 19 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना है।
वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून के अभी कुछ और दिन सक्रिय रहने की संभावना है। सामान्य तौर पर प्रदेश से मानसून की वापसी 30 सितंबर के आसपास मानी जाती है और इसके बाद अक्टूबर के पहले पखवाड़े तक मानसून पूरी तरह विदा हो सकता है।
छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हुई बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बड़े बचेली (दंतेवाड़ा) में सबसे ज्यादा 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कई इलाकों में 1 से 3 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई।
- करतला (कोरबा): 3 सेमी
- देवभोग (गरियाबंद): 3 सेमी
- छाल (रायगढ़): 3 सेमी
- नया बाराद्वार (सक्ती): 3 सेमी
- कवर्धा (कबीरधाम): 2 सेमी
- कटेकल्याण (दंतेवाड़ा): 2 सेमी
- कशडोल (बलौदा बाजार): 1 सेमी
- जगदलपुर (बस्तर): 1 सेमी
- रायगढ़: 1 सेमी
- सारागांव और पामगढ़ (जांजगीर): 1-1 सेमी
- मुंगेली: 1 सेमी
- भैसमा (कोरबा): 1 सेमी
- घरघोड़ा और खरसिया (रायगढ़): 1-1 सेमी
- बकावंड (बस्तर): 1 सेमी
- बोड़ला (कबीरधाम): 1 सेमी

More Stories
CG Crime News : स्पा सेंटर में पुलिस की जांच से मचा हड़कंप, 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CG News : कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, NSUI नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, FIR दर्ज
CG News : सिम्स अस्पताल में दवा काउंटर पर विवाद, युवक ने फार्मासिस्ट से की अभद्रता’ वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार