वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Operation Sindoor : 314 किमी दूर पाकिस्तानी विमान को गिराया था, सिविल विमानों के बीच पहचाना सैन्य विमान

Operation Sindoor : नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की एयर डिफेंस क्षमता का एक अहम उदाहरण सामने आया है। पश्चिमी एयर कमांड के पूर्व प्रमुख एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के अनुसार, भारतीय S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के एक AWACS विमान को करीब 314 किलोमीटर दूर निशाना बनाया था। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई उस समय की गई, जब पाकिस्तानी विमान भारतीय हवाई क्षेत्र पर नजर रखने की कोशिश कर रहा था।

सिविल विमानों के बीच सैन्य विमान की पहचान

रिपोर्टों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के ग्राउंड बेस्ड रडार और कमांड सेंटरों को नुकसान पहुंचने के बाद उसकी हवाई निगरानी क्षमता प्रभावित हुई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने निगरानी के लिए AWACS जैसे एयरबोर्न प्लेटफॉर्म पर ज्यादा निर्भरता बढ़ाई।

CG Crime : लव मैरिज का दर्दनाक अंत, फंदे पर मिले पति-पत्नी

एयर मार्शल मिश्रा ने बताया कि भारतीय सिस्टम ने अलग-अलग हवाई लक्ष्यों के बीच पाकिस्तानी सैन्य विमान की पहचान की। इसके बाद S-400 ऑपरेटर को लक्ष्य पर कार्रवाई की अनुमति दी गई।

314 किलोमीटर दूर से S-400 का वार

बताया गया है कि S-400 से दागी गई मिसाइल ने पाकिस्तानी AWACS को 314 किलोमीटर की दूरी पर निशाना बनाया। भारतीय पक्ष के अनुसार, यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली द्वारा दर्ज की गई बेहद लंबी दूरी की कार्रवाई थी। इस घटना को ऑपरेशन सिंदूर की सबसे महत्वपूर्ण एयर डिफेंस घटनाओं में से एक माना जाता है।

AWACS विमान को किसी भी वायुसेना की ‘आसमान में आंख’ माना जाता है। यह लंबी दूरी से हवाई गतिविधियों की निगरानी करने के साथ लड़ाकू विमानों को खतरे की चेतावनी और ऑपरेशन के दौरान जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करता है।

पाकिस्तानी विमानों को सीमा से दूर रखने में S-400 की भूमिका

एयर मार्शल मिश्रा के मुताबिक, S-400 की मौजूदगी ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के लिए भारतीय सीमा के करीब आना मुश्किल बना दिया था। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी फाइटर जेट करीब 200 किलोमीटर से ज्यादा दूरी बनाए रखने के लिए मजबूर हुए।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों तथा सैन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस दौरान एयर डिफेंस सिस्टम ने संभावित हवाई खतरों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay