दुर्ग. चंदखुरी स्थित भवानी राइस मिल में लगी आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग मिल के बारदाना गोदाम में लगी थी, जिसमें लाखों रुपए का बारदाना जलकर खाक हो गया। आग की भयानकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सिंधु जल समझौते को रद्द करना मुश्किल, बुनियादी ढांचे की कमी सबसे बड़ी बाधा: विशेषज्ञों की राय
पूरी घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है, भवानी राइस मिल के बारदाना गोदाम में आग लग गई. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. आग बढ़ते देख मिल के सुपरवाइजर ने तुरंत जिला अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के चार वाहनों और 20 से अधिक जवानों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल राइस मिल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलगांव थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

More Stories
CG News : सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर गंभीर आरोप, बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत का VIDEO वायरल, जांच शुरू
CG Politics : BJP के दो जिलाध्यक्षों की कथित ऑडियो बातचीत वायरल, नाश्ता-चाय के खर्च पर हुई तीखी बहस, कांग्रेस ने कहा- ‘समोसे पर संग्राम’
CG Sand Royalty Scam : छत्तीसगढ़ में 6 करोड़ के रेत रॉयल्टी घोटाले की जांच फाइल गायब, 10 साल पुराने मामले में फिर उठे सवाल