CG NEWS : रायपुर। प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर पिछले पांच दिनों में 15,434 शिकायतें दर्ज की गई हैं। प्राप्त शिकायतों में बिजली आपूर्ति, राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों की संख्या सबसे अधिक रही है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों में बिजली कटौती, ट्रांसफॉर्मर खराब होने, बिल संबंधी विवाद और ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित विद्युत आपूर्ति से जुड़े मामलों की भरमार रही। वहीं जमीन की नाप-जोख, नामांतरण, सीमांकन, कब्जा विवाद और राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों से संबंधित शिकायतें भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुई हैं।
तारा सिंह के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कब फ्लोर पर आएगी ‘गदर 3’
मुख्यमंत्री कार्यालय ने संबंधित विभागों को शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं को समाधान की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों और प्रशासन के बीच एक प्रभावी संवाद का माध्यम बनकर उभरी है। इसके जरिए लोग घर बैठे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं और उनकी निगरानी भी की जाती है।
अधिकारियों के मुताबिक, प्राप्त शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया लगातार जारी है। कई मामलों का समाधान कर दिया गया है, जबकि शेष शिकायतों पर संबंधित विभाग कार्रवाई कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

More Stories
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: अंबिकापुर में CM विष्णुदेव साय ने किया योग, देशभर में योगमय माहौल, पीएम मोदी ने दिया फिटनेस मंत्र
Raipur Police Commissionerate 21 June 2026: फर्जी वकील से लेकर हाई-टेक चश्मा ठगी और मादक पदार्थों की तस्करी तक, राजधानी के थानों की विस्तृत कानूनी रिपोर्ट।
छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: अब हर ऊंची बिल्डिंग में होगा Fire Safety Officer, नियम तोड़े तो सीलिंग तक की कार्रवाई