Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
बिलासपुर। कालिंदी इस्पात प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। गीदपुरी निवासी मजदूर झगरु धृतलहरे की दूसरी मंजिल से गिरने से मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहा था। घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की है। मजदूरों के अनुसार, प्लांट में सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे पहले भी ऐसे दो हादसे इसी प्लांट में हो चुके हैं। हादसे के बाद मंगलवार को परिजनों और मजदूरों ने प्लांट के गेट के सामने विरोध…
रायगढ़। एनटीपीसी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बाप-बेटे की जोड़ी ने 3.5 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत पर जूटमिल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम झलमला निवासी कर्मवीर सिंह (31) पिछले साल नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान उसकी पहचान पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम महलोई निवासी सुदामा प्रधान से हुई। सुदामा ने अपने पिता भरतलाल प्रधान के साथ मिलकर कर्मवीर को NTPC में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसके साथ धोखाधड़ी की योजना बनाई।…
रायपुर। अगर आपने वाहन अप्रैल 2019 से पहले खरीदा है, तो अब हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अनिवार्य हो गया है। परिवहन विभाग ने HSRP लगवाने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की थी, जिसके बाद अब बिना नंबर प्लेट पाए जाने पर 500 से 10,000 रुपये तक का चालान काटा जाएगा। प्रदेशभर में करीब 40 लाख वाहनों में HSRP लगाई जानी है, जबकि रायपुर जिले में ही 10 लाख से अधिक वाहन ऐसे हैं जिन्हें यह प्लेट लगानी है। अब तक केवल 60 हजार वाहनों में ही प्लेट लगाई जा सकी है, जिससे विभाग की चिंता बढ़ गई…
बालोद। आज बालोद विश्रामगृह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभागीय योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति, एवं मैदान स्तर पर आ रही चुनौतियों पर गहन समीक्षा और मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अधिकारी और विभागीय प्रमुखों ने की। इसमें पोषण अभियान, बाल संरक्षण योजनाएं, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, तथा दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं पर विशेष फोकस रहा। अधिकारीगणों द्वारा योजना-वार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिनमें कुपोषण दर में कमी लाने, बाल विवाह की रोकथाम, महिला हिंसा मामलों में त्वरित कार्रवाई, तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), कोलकाता ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत सहारा इंडिया और उसकी सहयोगी संस्थाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने महाराष्ट्र स्थित एम्बी वैली सिटी और उसके आसपास की 707 एकड़ जमीन को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग 1460 करोड़ रुपये आंका गया है। जांच में खुलासा हुआ कि यह जमीन बेनामी तरीके से खरीदी गई थी, जिसमें सहारा समूह की विभिन्न संस्थाओं से प्राप्त धन का उपयोग किया गया। यह कार्रवाई ओडिशा, बिहार और राजस्थान पुलिस द्वारा मेसर्स हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव…
यहाँ 16 अप्रैल 2025 की सुबह तक छत्तीसगढ़ की कुछ प्रमुख और ताजा खबरें 🔥 प्रमुख समाचार हाइलाइट्स 1. जशपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ ऑपरेशन ‘आघात’ के तहत पुलिस ने 4 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि दूसरा फरार है। 2. कोरबा में पत्नी की हत्या का मामला एक पति ने जन्मदिन के दिन चरित्र शंका के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। दो साल का बेटा भी बरामद हुआ है। 3. रायपुर में बच्ची से दुष्कर्म का मामला 13 वर्षीय लड़के ने एक बच्ची के साथ…
रायपुर, कोरबा, 15 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक और दिल दहला देने वाली घटना ने प्रशासनिक उपेक्षा और हठधर्मिता की गंभीरता को उजागर कर दिया है। पंचायत सचिव राजकुमार कश्यप की हड़ताल के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जिसने पूरे सचिव समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। सचिव कश्यप अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, लेकिन सरकार की लगातार अनदेखी और संवेदनहीन रवैये ने अंततः एक ज़िंदग़ी छीन ली। राजकुमार कश्यप, उड़ता गांव के निवासी और कुटेलामुंडा पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ थे। वे बीते कई…
बलरामपुर।’ दुबई में अच्छा काम दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगी के आरोपी को बलरामपुर पुलिस ने कोच्ची एयरपोर्ट से हिरासत में लिया। है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। कोच्ची लौटने पर एयरपोर्ट अथारिटी ने उसे पकड़ लिया और बलरामपुर पुलिस को सूचना दी। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर खूनी खेल, दोस्त ने ट्रेन से उतरते ही किया हमला जानकारी के मुताबिक, बचवार निवासी मनीष कुमार गिरी 10 साल तक दुबई में रहकर काम कर चुका था। कंपनी के बंद होने के बाद वह वापस घर आ गया…
रायपुर, 15 अप्रैल 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में नए पात्र हितग्राहियों की पहचान हेतु विशेष आवास सर्वेक्षण पखवाड़ा शुरू हो गया है। भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक “मोर दुआर साय सरकार” महाभियान के तहत यह सर्वेक्षण चलाया जा रहा है, जिससे स्थायी प्रतीक्षा सूची एवं आवास प्लस सूची में छूटे ग्रामीण परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर 2024 को लॉन्च की गई “आवास प्लस 2.0” मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से यह सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com