Crime branch constable suspended रायपुर, 22 अक्टूबर 2025 – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर क्राइम ब्रांच के आरक्षक प्रशांत शुक्ला को 2 लाख रुपये चोरी के मामले में निलंबित कर दिया गया है। व्यापारी ने आरोप लगाया है कि चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों ने उसकी कार से नकदी चुरा ली।
Maoist Nationwide shutdown: 24 अक्टूबर को भारत बंद: नक्सलियों ने किया ऐलान, विरोध में उतरे
क्या है पूरा मामला?
धमतरी के बुलेट शोरूम संचालक मयंक गोस्वामी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 18 अक्टूबर की रात वह धमतरी से दुर्ग स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम उनकी कार का पीछा करते हुए उनके घर विद्युत नगर (पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र) तक पहुंच गई।
कारोबारी का आरोप है कि बिना कोई जानकारी दिए पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार से उतारकर तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान कार में रखे 2 लाख रुपये नकद गायब हो गए। मयंक गोस्वामी ने इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है, जिसमें पुलिसकर्मियों की गतिविधियां कैद हैं।
Raipur to Delhi flights: रायपुर से दिल्ली की हवाई यात्रा होगी और आसान, 26 अक्टूबर से दो नई फ्लाइट्स
कौन-कौन थे शामिल?
शिकायत के अनुसार चेकिंग टीम में क्राइम ब्रांच के आरक्षक प्रशांत शुक्ला, धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी, अमित समेत कुल 5 पुलिसकर्मी शामिल थे।

More Stories
PM Awas Yojana : 30 सितंबर तक पूरा करें अधूरा मकान, वरना रुक सकती है आर्थिक सहायता; राशि वापसी की भी तैयारी
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून, रायपुर में चढ़ा पारा; इन इलाकों में बारिश के आसार
CG Crime News : स्पा सेंटर में पुलिस की जांच से मचा हड़कंप, 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई