Raipur to Delhi flights रायपुर, 21 अक्टूबर 2025 – राजधानी रायपुर से दिल्ली की हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एयर इंडिया और इंडिगो दोनों ही एयरलाइंस 26 अक्टूबर से रायपुर-Delhi सेक्टर में नई फ्लाइट्स शुरू करने जा रही हैं। इससे इस मार्ग पर अब रोजाना कुल 8 उड़ानों का विकल्प यात्रियों को उपलब्ध होगा।
Pune Controversy : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, धार्मिक विवाद बढ़ा
एयर इंडिया की नई फ्लाइट:
एयर इंडिया ने नागरिक उड्डयन निदेशालय (DGCA) को रायपुर-Delhi सेक्टर में एक नई दोपहर की उड़ान संचालित करने का प्रस्ताव दिया है। यह फ्लाइट 26 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में एयर इंडिया सुबह और शाम दो उड़ानों का संचालन कर रही है, अब तीसरी उड़ान दोपहर में जुड़ने जा रही है।
-
फ्लाइट संख्या AI 2635: दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे रवाना होकर 2:05 बजे रायपुर पहुंचेगी।
-
फ्लाइट संख्या AI 2636: रायपुर से दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरकर शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- Navi Mumbai Fire: शॉर्ट सर्किट या कुछ और? वाशी बिल्डिंग अग्निकांड की जांच शुरू, 4 जानें गईं
इंडिगो की नई उड़ान:
इंडिगो भी इस रूट पर एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू कर रही है, जिससे अब कंपनी की कुल 5 उड़ानें इस मार्ग पर संचालित होंगी।
-
फ्लाइट संख्या 6E2120: दिल्ली से सुबह 10:15 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी।
-
फ्लाइट संख्या 6E6640: रायपुर से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

More Stories
CG Crime News : बालोद में शर्मनाक वारदात’ कोतवाल गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
Raipur Police Commissionerate 11 June 2026: BNS और विशेष अधिनियमों के तहत 20 मामले दर्ज, जानें नए कानूनी प्रावधान
CG NEWS : छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र