रायपुर. राजधानी के उरला इलाके में शनिवार को डामर फैक्टरी में भीषण आग (Massive Fire Broke Out At Factory) लग गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. बालाजी कार्बन एंड रिफैक्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के फैक्ट्री में आग की सूचना के बाद दमकल की वाहन बुझाने की कोशिश जारी है. आग की लपटें इतनी तेज हैं कि काला धुंआ दूर तक फैल गया है. घटना उरला थाना इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, बोरझरा स्थित बालाज कार्बन एंड राइफेक्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की डामर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. मौके पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस मौजूद है. फिलहाल आग बुझाने के लिए दमकल की कई वाहनें जुटी हुई है. फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर
संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

More Stories
PM Modi : दोस्ती की नई मिसाल पीएम मोदी को विदा करने सपरिवार एयरपोर्ट पहुंचे बेंजामिन नेतन्याहू
Chandkhuri Kaushalya Mata Temple : मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा का कमाल स्थापित होगी 51 फीट ऊंची श्रीराम की मूर्ति
IED BGL Park Chhattisgarh : पुवर्ती कैंप में ‘IED-BGL पार्क’: खूंखार नक्सली हिड़मा के गढ़ में अब दहशत नहीं, जवानों की बहादुरी दिखेगी