(विशेष रिपोर्ट – अनिल देवांगन अधिवक्ता लेखक एवं संपादक)
आज दिनांक 1 मार्च 2026 को कर्मचारी भवन, रायपुर में छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में श्री परशुराम धनेंद्र ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
नामांकन का विवरण:
– उम्मीदवार का नाम: परशुराम धनेंद्र ठाकुर (भृत्य, विकासखंड शिक्षा विभाग, डौंडी)
– प्रस्तावक: कौशल कुमार अग्रवाल (पत्रवाहक, जल संसाधन विभाग)
– समर्थक: शेर सिंह भुवार्थ (चौकीदार, आदिम जाति विभाग) एवं कुसुमलता
– दिनांक व समय: 1 मार्च 2026, दोपहर 1:00 बजे
– स्थान: कर्मचारी भवन, रायपुर
निर्वाचन अधिकारी: नामांकन पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री घनश्याम शर्मा और सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री विनोद यादव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गरिमामयी उपस्थिति: इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
उदय शंकर, छविराम यादव (संभागीय अध्यक्ष, रायपुर), देवनाथ यादव, सुरेश ढीढी (अध्यक्ष, इंद्रावती भवन), लोकेश वर्मा (संगठन सचिव), डी.डी. सिंह, नरेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, ईश्वर साहू, मोतीलाल खिलाड़ी (जिला अध्यक्ष, दुर्ग), शंभू गुप्ता (जिला अध्यक्ष, बलरामपुर), राजू रवि (जिला मीडिया प्रभारी, बलरामपुर)
वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर
संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

More Stories
Rare’ ने 600 बिल्डरों को जारी किया नोटिस, अविनाश, वॉलफोर्ट, सिंघानिया जैसे बड़े नाम शामिल
CG CRIME NEWS : 7 साल से फरार बिहार का मोस्ट वांटेड आरोपी रायपुर में गिरफ्तार, स्टील कंपनी में नौकरी कर पुलिस को दे रहा था चकमा
CG NEWS : छत्तीसगढ़ खनिज विभाग का बड़ा फैसला’ अवैध खनन करते पकड़े गए तो रद्द होगा पट्टा, लगेगा भारी जुर्माना