जब भी पूर्णिमा (Purnima) या अमावस्या (Amavasya) पास आती है, लोग गूगल पर “आज ग्रहण है क्या?” जैसे सवाल खोजने लगते हैं। लेकिन साफ बता दें कि नवंबर 2025 में कोई भी ग्रहण नहीं लगेगा — न तो सूर्य ग्रहण और न ही चंद्र ग्रहण।
5 नवंबर 2025 को है कार्तिक पूर्णिमा
इस साल 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। यह तिथि बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन 365 बाती का दीपक जलाने की परंपरा है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
इस दिन कोई ग्रहण नहीं होगा।
2026 में लगेंगे कुल 4 ग्रहण
आने वाले साल 2026 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं — दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण। नीचे देखें पूरा शेड्यूल
2026 ग्रहण सूची
-
17 फरवरी 2026 (मंगलवार) — वलयाकार सूर्य ग्रहण
-
3 मार्च 2026 (मंगलवार) — खग्रास चंद्र ग्रहण
-
12 अगस्त 2026 (बुधवार) — खग्रास सूर्य ग्रहण
-
28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) — खंडग्रास चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण कब लगता है?
जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तो उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इससे चंद्रमा का कुछ या पूरा भाग ढक जाता है।
यह घटना पूर्णिमा के दिन ही होती है।
-
पूरा ढकने पर: पूर्ण चंद्र ग्रहण
-
कुछ भाग ढकने पर: आंशिक चंद्र ग्रहण

More Stories
Vastu Tips : तरक्की में आ रही है बाधा? घर की इन दिशाओं में रखें ये शुभ चिन्ह
Papmochani Ekadashi 2026 : पापमोचनी एकादशी मुहूर्त श्रीहरि की पूजा के लिए 14 मार्च को बनेगा अद्भुत संयोग
Falgun Vinayaka Chaturthi 2026 : आज है ढुण्ढिराज चतुर्थी रवि योग में गणेश पूजन से दूर होंगे सभी संकट