दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft ने पाकिस्तान में अपने 25 साल पुराने ऑफिस को बंद करने का फैसला कर लिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब कंपनी वैश्विक स्तर पर अपने ऑपरेटिंग मॉडल में बदलाव कर रही है और करीब 9000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना पर काम कर रही है।
Microsoft Pakistan Office Closure: लिंक्डइन पोस्ट से मिली पुष्टि
Pakistan में Microsoft के हेड जाव्वाद रहमान ने LinkedIn पर एक पोस्ट शेयर कर इस फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में Microsoft का लोकल ऑपरेशन बंद किया जा रहा है।
इस पर पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति का संकेत है और आने वाले समय के लिए चिंताजनक है।
Microsoft का आधिकारिक बयान: ग्राहकों की सेवा प्रभावित नहीं होगी
‘The Register’ वेबसाइट के मुताबिक, Microsoft के प्रवक्ता ने कहा,
“हम अपने ऑपरेटिंग मॉडल में बदलाव कर रहे हैं, लेकिन इसका असर पाकिस्तान में ग्राहकों के एग्रीमेंट्स और सर्विसेज पर नहीं पड़ेगा।”
कंपनी ने यह भी साफ किया कि अब Pakistan के ग्राहक नजदीकी Microsoft office के ज़रिए सेवाएं प्राप्त करते रहेंगे। Microsoft ने बताया कि वह कई अन्य देशों में भी इसी मॉडल के तहत काम कर रही है।

Pakistan से ऑपरेशन क्यों समेटा गया?
विशेषज्ञों के मुताबिक, राजनीतिक अस्थिरता, मुद्रास्फीति, और आर्थिक अनिश्चितता जैसे कारणों से Pakistan में मल्टीनेशनल कंपनियों का टिक पाना मुश्किल होता जा रहा है। यही कारण है कि Microsoft ने भी अपनी प्राथमिकताएं बदलते हुए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की दिशा में निवेश बढ़ाने का निर्णय लिया है।
Shaniwar Upay: शनिवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय, बन जाएंगे आपके हर बिगड़े काम
ग्लोबल स्तर पर 9000 कर्मचारियों की होगी छंटनी
हाल ही में Microsoft ने ऐलान किया था कि वह अपने ग्लोबल वर्कफोर्स का 4% हिस्सा घटाने की योजना बना रहा है, जिसके तहत लगभग 9000 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।
इससे पहले भी मई 2025 में कंपनी ने करीब 6000 कर्मचारियों को निकाला था। यह सभी छंटनियां कंपनी की रणनीतिक योजनाओं के अंतर्गत की जा रही हैं ताकि वह एआई और नई टेक्नोलॉजी पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सके।

More Stories
Raipur Police Commissionerate 13 June 2026: 24 घंटे की क्राइम डायरी; अपहरण, सायबर धोखाधड़ी और आबकारी मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई
Raipur Police Commissionerate 12 June 2026: सड़क हादसों से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी तक, नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में कानूनी एक्शन रिपोर्ट
Raipur Police Commissionerate 11 June 2026: BNS और विशेष अधिनियमों के तहत 20 मामले दर्ज, जानें नए कानूनी प्रावधान