Categories

July 30, 2025

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

राजधानी में देर रात गुंडों का कहर: बर्थडे पार्टी से लौट रही लड़कियों से छेड़खानी, विरोध करने पर की बेरहमी से पिटाई

रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित महादेव घाट इलाके में बीती रात बदमाशों का आतंक देखने को मिला। बर्थडे पार्टी से लौट रही कुछ युवतियों से पहले छेड़छाड़ की गई, फिर विरोध करने पर बदमाशों ने बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घटना की भयावहता स्पष्ट नजर आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवतियां वालीबॉल खिलाड़ी है और वे बिलासपुर और कोरबा जिले की रहने वाली हैं। बीती रात यह लड़कियां महादेव घाट से बर्थडे पार्टी कर लौट रही थी, तभी रास्ते में बदमाशों ने उनसे छेड़खानी की। इस दौरान जब लड़कियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनसे जमकर मारपीट की। इस दौरान एक बदमाश ने किसी धारदार चीज से एक लड़की की उंगली तक काट दी और मौके से फरार हो गए।

अमलीडीह, रायपुर में आत्महत्या की दर्दनाक घटना: छठी मंजिल से कूदकर जान दी युवती ने, युवक की प्रताड़ना का आरोप

डीडी नगर थाना क्षेत्र की इस घटना को लेकर पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि पुलिस को युवतियों के साथ मारपीट की सूचना मिली है। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है। हालांकि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जैसे ही शिकायत मिलती है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिला पाती है।

About The Author