रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित महादेव घाट इलाके में बीती रात बदमाशों का आतंक देखने को मिला। बर्थडे पार्टी से लौट रही कुछ युवतियों से पहले छेड़छाड़ की गई, फिर विरोध करने पर बदमाशों ने बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घटना की भयावहता स्पष्ट नजर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवतियां वालीबॉल खिलाड़ी है और वे बिलासपुर और कोरबा जिले की रहने वाली हैं। बीती रात यह लड़कियां महादेव घाट से बर्थडे पार्टी कर लौट रही थी, तभी रास्ते में बदमाशों ने उनसे छेड़खानी की। इस दौरान जब लड़कियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनसे जमकर मारपीट की। इस दौरान एक बदमाश ने किसी धारदार चीज से एक लड़की की उंगली तक काट दी और मौके से फरार हो गए।
डीडी नगर थाना क्षेत्र की इस घटना को लेकर पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि पुलिस को युवतियों के साथ मारपीट की सूचना मिली है। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है। हालांकि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जैसे ही शिकायत मिलती है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिला पाती है।

More Stories
CG Crime News : ट्रेन में लाखों की चोरी का खुलासा, डोंगरगढ़ के दो आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पुलिस तक पहुंचे सुराग
CG Crime News : सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से हो रही थी तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार
CG Weather News : आकाशीय बिजली का कहर, 3 लोगों की मौत; 5 झुलसे, धान रोपाई के दौरान हादसा