कवर्धा: छत्तीसगढ़ सरकार ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की। सावन महीने की तीसरे सोमवार यानि आज इसका आयोजन कवर्धा में किया गया है। CM विष्णुदेव साय, डिप्टी CM विजय शर्मा, अरुण साव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह रायपुर से हर-हर महादेव का जय घोष करते हुए रवाना हुए। जहां ऊंचाई से कावड़ियों पर फूल बरसाए।
ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा शुरू, LIVE
इससे पहले सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में कहा, 146 करोड़ से भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। वहां पर आने वाले लोगों के लिए नई सुविधाओं का निर्माण होगा। हम मध्यप्रदेश में भी प्रयास कर रहे हैं कि अमरकंटक में वहां की सरकार हमें जमीन देगी तो कावड़ियों के ठहरने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
बता दें कि भोरमदेव मंदिर के पास का आने वाले कावड़ियों का अंगूठे अंदाज में स्वागत किया जाएगा। यहां अमरकंटक से लगभग 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके भक्त जल चढ़ाने पहुंचते हैं।

More Stories
CG NEWS : बिलासपुर बाल सुधार गृह हत्याकांड’ जेल शिफ्ट से पहले 4 नाबालिगों ने रची साजिश, चौकीदार की हत्या
CG Crime News : रायगढ़ में युवती से मारपीट का VIDEO वायरल, सेल्फी विवाद में दो लड़कियों पर आरोप
बिलासपुर High Court’ का बड़ा फैसला’ सिर्फ रिश्वत की रकम मिलना दोष साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं