बालोद। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा पुरुर थाना क्षेत्र के चितौद गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी।
कुएं में गिरा हाथी का शावक, ग्रामीणों ने बचाई जान, बाहर निकलते ही दिखाया प्यार – देखें VIDEO
जानकारी के अनुसार, दंपति इलाज के लिए बाइक से अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान चितौद गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाजे के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय नेमलता साहू के रूप में हुई है, जो गर्भवती थी। जबकि उसका पति 39 वर्षीय कोमल साहू गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। दोनों कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पूरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, रायपुर (पंजीयन क्रमांक 6472) प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन
CG NEWS : मंत्री रामविचार नेताम के एस्कॉर्ट वाहन ने स्कूटी को रौंदा, युवक की हालत नाजुक; अंबिकापुर रेफर
Holi 2026 Safety Guidelines : बिजली तारों के नीचे होलिका दहन पड़ेगा भारी, प्रशासन ने जारी किया ‘रेड अलर्ट