कोरबा।’ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मालवाहक वाहन पलटने से 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 4 जून बुधवार को शुक्लाखार के पास गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ। घटना के वक्त वाहन में 25 लोग सवार थे। सभी शादी समारोह से लौट रहे थे।
मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। वाहन दीपका के चोरभट्टी गांव से तेलसरा गांव की ओर आ रही थी। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। 15 अप्रैल 2025 को एक पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। सरकार ने मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने को लेकर सख्ती भी दिखाई थी। बावजूद इसके हादसे का क्रम जारी है।

More Stories
CG Swine Flu Case : छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का संक्रमण’ इन लक्षणों से पहचानें बीमारी के संकेत
CG Education News : स्कूल प्राचार्यों की जिम्मेदारी बढ़ी’ हर दिन 2 पीरियड लेना अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी