IPL 2025 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें पंजाब ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। जीत का जश्न मनाने के बाद बीसीसीआई ने दोनों टीमों को बड़ा झटका दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर समेत पंजाब किंग्स के सभी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और टीम के खिलाड़ियों को भी फाइन का सामना करना पड़ा।
दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने स्लो ओवर रेट बनाए रखा, जो आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन है। इस कारण बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई की। पंजाब किंग्स के लिए यह दूसरी बार था जब टीम स्लो ओवर रेट की गलती कर रही थी, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए यह तीसरी बार था। इसलिए कप्तानों के अलावा दोनों टीमों के प्लेइंग XI के खिलाड़ी और इम्पैक्ट प्लेयर्स पर भी जुर्माना लगाया गया है।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि बाकी खिलाड़ियों को 6-6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना देना होगा। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा है, और बाकी खिलाड़ियों को 12 लाख रुपये या मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना देना होगा।

More Stories
India Women Cricket Team ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया मना? BCCI ने दिया जवाब
IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी अफगानिस्तान की नजर, वीडियो देखकर बनाया खास प्लान
IND W vs BAN W : श्रीचरणी ने रचा इतिहास, भारत की इस गेंदबाज ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड