Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
नई दिल्ली। Iran-US Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच फिलहाल बड़े सैन्य टकराव की आशंका टलती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान पर प्रस्तावित बड़े हमले को फिलहाल रोक दिया है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान और पश्चिम एशिया के कुछ देशों की ओर से समझौते का प्रस्ताव सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ईरान पर बड़े हमले के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन अब बातचीत के जरिए समाधान निकालने का मौका दिया जा रहा है। उनके मुताबिक, प्रस्तावित…
CG Politics News : रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन एक बार फिर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने की पहल करने जा रहा है। राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार, 3 अगस्त से सहयोग केंद्र की शुरुआत होगी। यह विशेष कार्यक्रम 3 अगस्त से 7 अगस्त तक चलेगा, जिसमें राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अलग-अलग दिनों में कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित मामलों के त्वरित निराकरण का प्रयास करेंगे। भाजपा संगठन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सरकार, संगठन और जनता के बीच…
CG News : दुर्ग। दुर्ग जिला कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने शनिवार को केंद्रीय जेल दुर्ग का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर के विभिन्न विभागों का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान कुछ व्यवस्थाओं में खामियां और लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने संबंधित जेल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जेल प्रशासन में पारदर्शिता, सुरक्षा और कैदियों की सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। जेल की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निरीक्षण…
PM Modi Nasha Mukt Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प में भागीदार बनने की अपील की। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से एक करोड़ से ज्यादा युवा जुड़े और सामूहिक रूप से नशा मुक्त भारत की शपथ ली। विकसित भारत के लिए स्वस्थ युवा जरूरी: पीएम मोदी अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का…
Heavy Rain in India: देशभर में लगातार हो रही Heavy Rain और Monsoon की सक्रियता से कई राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। केरल और कर्नाटक में भारी बारिश तथा लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया। दूसरी ओर उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा धंसने से यातायात प्रभावित हो गया है। केरल में बारिश और लैंडस्लाइड से 6 लोगों की मौत…
PM Modi Apology Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय लड़की का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की दावा करती है कि उसे प्रधानमंत्री की ओर से माफी मिल गई है और वह इसे अपनी “दूसरी जिंदगी” मान रही है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मामले में पुलिस की कानूनी कार्रवाई पहले से जारी है। ‘मुझे लगा था सबकुछ खत्म हो गया’ वायरल वीडियो में लड़की कहती है कि उसे विश्वास नहीं था कि इतनी बड़ी गलती के बाद उसे माफ…
CBI FIR Against Anil Ambani: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी कंपनी Reliance Capital Limited (RCL) के खिलाफ कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज की है। मामला कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा किए गए ₹2,500 करोड़ के निवेश से जुड़ा है, जिसमें EPFO को ₹1,816.22 करोड़ के नुकसान का आरोप लगाया गया है। EPFO की शिकायत पर दर्ज हुई FIR CBI ने यह कार्रवाई श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की 31 जुलाई 2026 की शिकायत के आधार पर की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रिलायंस कैपिटल द्वारा जारी सिक्योर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर…
NEET UG 2026 Counselling : मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 Counselling Schedule जारी कर दिया है। इसके अनुसार, ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की पहले चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि देशभर के मेडिकल कॉलेजों में 2026-27 का नया शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर 2026 से शुरू होगा। 4 अगस्त से शुरू होगी पहले चरण की काउंसलिंग एमसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी।…
Hardik Pandya’ नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर हैं और अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में हार्दिक का सिर पूरी तरह मुंडा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन वायरल वीडियो में…
Friendship Day Special : नई दिल्ली। दोस्ती पर बॉलीवुड ने कई ऐसे गीत दिए हैं, जो समय के साथ और भी खास बन गए। लेकिन जब भी सच्ची दोस्ती की बात होती है, तो सबसे पहले जिस गीत का नाम जुबान पर आता है, वह है “यारी है ईमान मेरा, यार मेरी जिंदगी”। साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘जंजीर’ का यह सदाबहार गीत आज भी फ्रेंडशिप डे की प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। खास बात यह है कि इस गाने को उस दौर के मशहूर अभिनेता प्राण पर फिल्माया गया था, जिन्हें लंबे समय तक हिंदी सिनेमा का…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com