NEET UG 2026 Counselling : मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 Counselling Schedule जारी कर दिया है। इसके अनुसार, ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की पहले चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि देशभर के मेडिकल कॉलेजों में 2026-27 का नया शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर 2026 से शुरू होगा।
4 अगस्त से शुरू होगी पहले चरण की काउंसलिंग
एमसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी। इस चरण में सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवारों को 22 अगस्त तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
दूसरे और तीसरे चरण की काउंसलिंग
एमसीसी के कार्यक्रम के अनुसार:
- राउंड-2: 24 अगस्त से 2 सितंबर
- राउंड-3: 10 सितंबर से 18 सितंबर
- स्ट्रे वैकेंसी राउंड: 28 सितंबर से 3 अक्टूबर
- अंतिम प्रवेश तिथि: 10 अक्टूबर 2026
स्टेट कोटा काउंसलिंग का शेड्यूल
राज्य कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
- पहला चरण: 13 अगस्त से 22 अगस्त
- प्रवेश की अंतिम तिथि: 28 अगस्त
- दूसरा चरण: 31 अगस्त से 8 सितंबर
- तीसरा चरण: 16 सितंबर से 26 सितंबर
- स्ट्रे वैकेंसी राउंड: 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर
8 सितंबर से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि 8 सितंबर 2026 से देशभर के मेडिकल कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। इसके बाद भी खाली सीटों को भरने के लिए निर्धारित काउंसलिंग राउंड जारी रहेंगे। साथ ही सभी संस्थानों और राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों को तय समय-सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए शनिवार, रविवार और राजपत्रित अवकाश को भी कार्य दिवस माना जाएगा।
IPS रतनलाल डांगी मामले में High Court’ पहुंची पीड़िता, IAS अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग
NEET UG 2026 Counselling में हुए बड़े बदलाव
इस वर्ष NEET UG 2026 Counselling प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और छात्र-हितैषी बनाने के लिए एमसीसी ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
- अपग्रेडेशन चुनने वाले उम्मीदवारों को अब केवल औपचारिकता के लिए दोबारा कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग नहीं करनी होगी। उनकी सीट सिस्टम में सुरक्षित रहेगी।
- उम्मीदवार अब एमसीसी पोर्टल के माध्यम से निर्धारित नियमों के तहत ऑनलाइन इस्तीफा (Online Resignation) दे सकेंगे। इसके लिए कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी।
- डीम्ड यूनिवर्सिटी के NRI कोटे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब अपने आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।
एमसीसी का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य NEET UG 2026 Counselling प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और छात्रों के लिए सुविधाजनक बनाना है।

More Stories
PM Modi Nasha Mukt Bharat : पीएम मोदी ने लॉन्च किया देशव्यापी 100 सप्ताह का जन अभियान
Heavy Rain in India : केरल में बाढ़, कर्नाटक में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ हाईवे धंसा
PM Modi Apology Video : माफी मिलने के दावे के बाद लड़की बोली- ‘मैं रोने लगी थी’