Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
Railway New Rule : बिलासपुर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने अतिरिक्त सामान (लगेज) ले जाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब निर्धारित सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को पार्सल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 31 जुलाई से लागू नई व्यवस्था के तहत यात्री टिकट बुकिंग के साथ ही या बाद में भी अतिरिक्त सामान का शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। रेलवे का मानना है कि इस नई सुविधा से यात्रियों का समय बचेगा और स्टेशन पर लगने वाली भीड़ भी कम होगी। नई व्यवस्था फिलहाल केवल…
CG News : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी शिक्षिका को स्कूल परिसर में कथित तौर पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मामला बलौदा विकासखंड के काठापाली प्राथमिक शाला का है, जहां पदस्थ शिक्षिका गीता कुम्भकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में स्कूल में गुम हुई सोने की बाली को खोजने के लिए कथित तौर पर टोटके का सहारा लिया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। सोने की बाली गुम होने…
BSP दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में कथित स्क्रैप (लोहे) की चोरी से जुड़े मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। जीएम और एजीएम की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में कारोबारी और भाजपा नेता भास्कर मुदलियार को भी गिरफ्तार किया गया है। भास्कर मुदलियार वैशालीनगर भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष के पद पर थे। गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी उनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई सामने आने के बाद मामला राजनीतिक और औद्योगिक दोनों स्तरों पर…
CG RTE Admission 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, लेकिन आवेदन और प्रवेश की रफ्तार अब भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बड़ी संख्या में सीटें अभी भी खाली हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग के सामने निर्धारित सीटों को भरना बड़ी चुनौती बन गया है। यदि शेष सीटों पर समय रहते प्रवेश नहीं हो पाया, तो इस वर्ष भी हजारों बच्चों को आरटीई का लाभ मिलने से वंचित रहना पड़ सकता है। रायपुर…
RRB Level-1 CBT Exam : रायपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षार्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंडल से संचालित होने वाली तीन जोड़ी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल (सामान्य) कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा जनशताब्दी एक्सप्रेस में भी यात्रियों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग (2S) कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा देने…
CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां खाने में अंडा नहीं मिलने से नाराज एक युवक गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और काफी देर तक समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अंडा नहीं मिलने पर खो बैठा आपा जानकारी के अनुसार, युवक किसी बात को लेकर पहले से नाराज था।…
CG Liquor Scam : भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले की जांच में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को EOW की टीम ने भिलाई के नेहरू नगर स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट अजय सोमानी और प्रदीप पाल के कार्यालयों पर छापेमारी की। दोनों पीएसएसी एंड एसोसिएट्स के पार्टनर बताए जा रहे हैं और उनका नाम एनवी डिस्टलरी के ऑडिट से जुड़ा होने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी अपने कब्जे में लिए हैं। सुबह से चली तलाशी कार्रवाई जानकारी के…
CG News : दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के एजुकेशन हब भिलाई में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर सरेआम अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोप है कि चाय की दुकान पर दोस्तों के साथ बैठकर कैरम खेल रही छात्रा के साथ एक युवक ने जबरन किस करने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी सहेली से भी मारपीट की। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को…
Mahatari Vandan Yojana’ रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ पाने से अब तक वंचित रह गई हजारों पात्र महिलाएं नए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। योजना के तहत नई पात्र विवाहित महिलाओं को आवेदन का अवसर कब मिलेगा, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। हालांकि, महिला एवं बाल विकास विभाग और विभागीय मंत्री की ओर से समय-समय पर यह संकेत दिए जाते रहे हैं कि योजना का पोर्टल जल्द दोबारा खोला जाएगा। योजना की शुरुआत के बाद कई महिलाएं दस्तावेजों की कमी, तकनीकी…
Chhattisgarh News : रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में ‘नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाना’ विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गृह विभाग, न्यायपालिका, अभियोजन, फॉरेंसिक विभाग और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में डिजिटल तकनीक सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। राज्य में क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई है। Heavy Rain…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com