Author: Anil Dewangan

Avatar

"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

जगदलपुर। “हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा…” पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ये पंक्तियाँ बस्तर की आदिवासी बेटी राखी नाग ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से साकार कर दी हैं। जन्म से दिव्यांग राखी के हाथ काम नहीं करते, लेकिन शिक्षा के प्रति उसकी लगन ने उसे पांव से लिखने में निपुण बना दिया। पैरों से लिखकर दे रही परीक्षा, IAS बनने का सपना सोमवार को राखी नौंवी कक्षा की परीक्षा देने नानगुर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय पहुंची। वर्षों के अभ्यास से उसकी लिखावट इतनी सुंदर हो चुकी है कि किसी सामान्य छात्र से कम नहीं लगती। गरीबी और शारीरिक…

Read More

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर ने जरूरत पड़ने पर दो साल के भीतर 16 लाख रुपये कर्ज लिया था। ब्याज समेत करीब 30 लाख रुपये चुका देने के बावजूद, सूदखोर अपने साथियों के साथ डॉक्टर से अतिरिक्त 27 लाख रुपये की मांग कर रहा था। मना करने पर सूदखोर और उसके साथी डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देने लगे। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर से सूदखोरी की वसूली और धमकी सरकंडा के ड्रीम इंपिरिया में रहने वाले डॉ. संजय बंजारे, जो एक सरकारी अस्पताल में पदस्थ…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ से शुरू हुई ईसाई संगठन की सौहार्द्रपूर्ण संबंध स्थापित करने की पहल अब पूरे देश में विस्तारित की जाएगी। द चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (CNI) के जनसंपर्क निदेशक प्रांजय मसीह ने बताया कि गोधन रक्षण एवं संरक्षण जैसी पहल, जो पिछले वर्ष प्रारंभ हुई थी, अब अन्य राज्यों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गोशाला स्थापना की योजना मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में चर्च की जमीनों पर गोशालाएं स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इससे पहले सहायक प्राध्यापक मो. फैज खान भी गायों की रक्षा का संकल्प ले…

Read More

जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सल प्रभावित बस्तर दौरे से पहले नक्सलियों ने तत्काल युद्धविराम और सशर्त शांति वार्ता की मांग की है। नक्सली प्रवक्ता अभय द्वारा जारी बयान में केंद्र सरकार से एंटी-नक्सल ऑपरेशन रोकने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा बलों की वापसी और माओवादी विरोधी अभियानों को समाप्त करने की मांग की है। चार अप्रैल को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार अप्रैल की शाम रायपुर आएंगे। अगले दिन, पांच अप्रैल को वे नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले का दौरा करेंगे, जहां पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में…

Read More

PM Modi in Nagpur: मोदी ने दीक्षाभूमि पहुंचने से पहले नागपुर में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक हेडगेवार और

Read More

भोपाल, जेएनएन। पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक के महादेव सट्टेबाजी मामले में सीबीआई ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा के घर पर छापेमारी की। यह जांच सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर करीब ढाई बजे तक चली, जिसमें सीबीआई ने वर्मा से महादेव बुक के प्रमोटरों, उनकी आय, संपत्ति और जमीन से संबंधित सवाल पूछे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए। गौरतलब है कि 26 मार्च को सीबीआई ने महादेव बुक के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-तीन स्थित पदुम नगर आवास, रायपुर…

Read More

देश में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस साल देश के नॉर्थ-वेस्ट राज्यों यानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली में हीटवेव (लू) के दिनों की संख्या दोगुनी होने की आशंका है। भारत के लिए साल 2024 सबसे ज्यादा गर्म सालों में से एक रहा था। बीते साल देश में 554 दिन हीटवेव का असर रहा था। आमतौर पर अप्रैल से जून के महीनों में लगातार 5-6 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार पखवाड़े भर ऐसे कई दौर आ सकते हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने यह…

Read More

बिलासपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य में अवैध रेत खनन को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शपथ पत्र से यह साफ हो चुका है कि प्रदेश में अवैध रेत खुदाई बदस्तूर जारी है। हाईकोर्ट ने प्रशासन से पूछा कि इतने अधिक मामले सामने आने के बावजूद सिर्फ जुर्माना लगाकर ही क्यों छोड़ा जा रहा है? अदालत ने कहा कि केवल आर्थिक दंड लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। यदि माइनिंग एक्ट में कठोर दंड का प्रावधान है, तो उसके तहत कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? सख्त पैनल एक्शन लेने की जरूरत कोर्ट ने…

Read More

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां कचरा डब्बा में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, बौरीपारा स्थित सुभाष कॉन्वेंट स्कूल के पास एक किराये के मकान में कचरा डिब्बे में नवजात का शव मिला. लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को बरामद किया गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Read More

तेलंगाना।’ के SLBC टनल हादसे में 32 दिन बाद बचाव दल ने मंगलवार सुबह एक और मजदूर के शव को खोज लिया है। यह शव टनल के अंदर मुश्किल स्थिति में फंसा हुआ है, जिसे बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। बचाव दल के अधिकारियों का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो पाई है कि वह किस वर्कर का है। एडवांस मशीनों की सहायता से शव को जल्द ही निकाल लिया जाएगा। अभी भी टनल में फंसे 6 वर्कर्स का पता नहीं चल पाया है, बचाव दल उन्हें तलाश रहा है। हालांकि, हादसे के 32 दिन होने के…

Read More