Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
बालोद।’ छत्तीसगढ़ के बालोद में एक युवक का चाकू लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक अपने दोस्तों के साथ बैठा नजर आ रहा है और हाथ में करीब 7 इंच लंबा चाकू लिए हुए है। जब उसके साथी ने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो युवक ने बेपरवाही से कहा – ले, बना वीडियो। अब यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद बालोद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने युवक की तलाश में दबिश दी। लेकिन युवक फरार हो गया।
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है. न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित गोमती विहार में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गोमती विहार के गोल्डन स्टेट स्थित एक मकान में छापेमारी कर 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,66,000 नगद और 52 पत्तों की ताश बरामद की है. आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 और 5 के…
बिलासपुर।’ में आबकारी विभाग ने रविवार को छह अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर करीब 8 लाख रुपए मूल्य का महुआ लहान और अवैध शराब बरामद किया। शराब बनाने के लिए यह महुआ लहान बाथरूम और पानी की टंकी में छुपाकर रखा गया था। इस छापेमारी में कुल 62 प्रकरण दर्ज किए गए और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 131 लीटर महुआ शराब और 6960 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। इसके अलावा ग्राम अमने से 50 लीटर महुआ शराब व 960 किलोग्राम महुआ लहान और धूमा के जंगल से 70 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।…
नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल-2025 का शानदार आगाज किया है। इस टीम ने अपने पहले मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस को मात दी। इस मैच में चेन्नई ने जिस तरह का खेल दिखाया उसकी चर्चा हो रही है, लेकिन उससे ज्यादा चर्चा एमएस धोनी की स्टम्पिंग की हो रही है जो उन्होंने बिजली की रफ्तार में की थी। इस स्टम्पिंह के बाद धोनी का एक पुराना बयान वायरल हो गया है। मुंबई की पारी के 11वें ओवर में नूर अहमद की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने निकलकर मारने का प्रयास किया। वह गेंद…
भिलाई।’ में सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत अदालत शॉ मिल के मालिकों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर बीती देर रात जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष से टंगिया, डंडा लाठी चली। इसमें 6 लोगों को चोटें आई है, जिसमें तीन को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक अदालत शॉ मिल के मालिक अदालत चौहान के चार बेटे नरेश चौहान, कैलाश चौहान, संजय चौहान और गणेश चौहान हैं। अपने जिंदा रहते अदालत ने चारों बेटों को संयुक्त परिवार में रखा और संपत्ति को बंटने नहीं दिया। जब उनका अंतिम समय आया तो उन्होंने चारों…
रायपुर।’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा छत्तीसगढ़ से मुझे लगाव है। मैं 5-6 बार यहां आ चुकी हूं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। इसलिए छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया कहते हैं। आप जैसे बरगढ़, संबलपुर को छत्तीसगढ़ का हिस्सा समझते हैं, हम भी रायपुर को ओडिशा का हिस्सा समझते हैं। राष्ट्रपति बोलीं, परिसीमन की सीमा है, लेकिन दिल की कोई दीवार नहीं है। दिल से हम सब एक। चाहे छत्तीसगढ़ हो या ओडिशा हो। राष्ट्रपति ने ये बातें विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम के मौके पर कही। इससे पहले उन्होंने जय जोहार कहकर अपने भाषण की शुरुआत की थी। इससे पहले…
नई दिल्ली: भारत के चीफ जस्टिस (CJI) संजीव खन्ना ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए 3 जजों की एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी जज वर्मा के घर पर मिली बड़ी मात्रा में नकदी के मामले की गहरी जांच करेगी। 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह की जांच के लिए कुछ नियम बनाए थे। इन नियमों के अनुसार, यह कमेटी आरोपों की तथ्यात्मक जांच करेगी। जज वर्मा को जांच में शामिल होने और अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा। कमेटी CJI को रिपोर्ट देगी कि आरोपों में कोई सच्चाई है…
राजनांदगांव।’ जिले में नवविवाहिता की लाश घर पर पंखे से लटकी मिली। मृतका की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। मायका पक्ष को जैसे ही इसकी जानकारी मिली सभी मौके पर पहुंचे। घर से लेकर थाने तक जमकर हंगामा मचाया। मामला घुमका थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने बताया कि दामाद उनकी बेटी से पैसे मांगता था। रुपए नहीं देने पर मारपीट करता था। धमकी देता था कि जो करना है कर लो वह पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी पति घुमका के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी का बेटा है।
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने STF जवानों से भरी एक पिकअप वाहन को अपना निशाना बनाया है। सड़क पर लगी कमांड IED ब्लास्ट की है। हालांकि, धमाके की चपेट में आने से वाहन बाल-बाल बच गया। वहीं सड़क पर करीब 5 फीट गड्ढा हो गया है। ब्लास्ट के बाद लोहे के टुकड़े शरीर पर पड़ने से 2 जवान घायल हो गए। वहीं एक ड्राइवर को भी चोट आई। हालांकि तीनों खतरे से बाहर हैं सभी को मामूली चोट आई है। मामला मद्देड़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, STF के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले…
नई दिल्ली।’ संसद में बजट सत्र के दूसरे फेज के 9वें दिन कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के एक बयान पर संसद में खूब हंगामा हुआ। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। डिप्टी सीएम ने रविवार को एक कार्यक्रम में मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर कहा था कि संविधान बदला जाएगा। सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान का अपमान किया है। अगर हिम्मत है तो आज ही…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com